शनिवार // 9 मार्च 2024

मसीह ने हमें इस वर्तमान दुष्ट संसार से बचाया और मुक्ति दिलाई।
मसीह ने हमारे पापों का प्रायश्चित करने और हमें बचाने और पवित्र करने के लिए, हमारे परमेश्वर और पिता की इच्छा और उद्देश्य और योजना के अनुसार, हमें इस वर्तमान दुष्ट संसार और इसकी व्यवस्था से बचाने और मुक्ति दिलाने के लिए स्वयं को दे दिया।
गलातियों 1:4 (AMP का हिंदी अनुवाद)
इस “वर्तमान दुष्ट संसार” में न केवल जीवित रहने बल्कि फलने-फूलने के लिए आपको अंदर से यीशु के लिए समर्पित होना होगा। दाऊद ने भजन 27 और 63 में परमेश्वर की उपस्थिति के लिए अपनी भूख का वर्णन किया है। उनकी उपस्थिति में रहने का जुनून – हर दिन उनके साथ आमने-सामने बात चीत का अनुभव अदभूत है।
केवल एक चीज जिसकी हमें चाहत करनी हैं और किसी भी अन्य चीज से ज्यादा चाहना हैं। वह यह है: अपने जीवन के हर पल परमेश्वर की उपस्थिति में रहना और जीना, परमेश्वर की पूर्णता में आनंद लेना और उनकी वफादारी पर ध्यान देना।
फिर हमारी आत्मा की पुकार भी यही होगी… ‘हे परमेश्वर, आप मेरे परमेश्वर है; मैं ईमानदारी से आपको खोजता हूं। मेरी आत्मा आपके लिए प्यासी है; मेरा पूरा शरीर आपके लिए तरसता है। आपकी उपस्थिति में मुझे आपकी शक्ति और महिमा का अनुभव होता है। आपका अटल प्रेम मेरे लिए जीवन से भी बेहतर है। ओह, मैं आपकी कितनी स्तुति करता हूँ!
भजन 65:4 कहता है, वह मनुष्य धन्य, सुखी है, जिसे यहोवा चुनता है, और अपने पास बुलाता है, कि वह उसके आंगन में वास करे! वह परमेश्वर के घर की भलाई से संतुष्ट रहेगा
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन
Hallelujah thankyou Jesus for your sacrifices