शुक्रवार // 2 फरवरी 2024
आप परमेश्वर वाले पक्ष में हैं!
और हम जानते हैं, कि हम परमेश्वर के हैं, और सारा संसार दुष्टता में पड़ा हुआ है।
1 यूहन्ना 5:19
संसार की दुष्टता पर आश्चर्य मत करो। हम हर मीठी हकीकत के पीछे बहुत सारा भ्रष्टाचार, अन्याय और क्रूरता देखते हैं। शैतान उस अंधकार में शासन कर रहा है जिसे मनुष्य पसंद करते हैं और वह उन्हीं पापी मनुष्यों के दिलों में शासन भी कर रहा है जो एक सच्चे परमेश्वर को नहीं जानते हैं।
शैतान झूठा है, और वह अपने झूठ से सारे जगत को भरमाता है। वह परमेश्वर एवं उसके पुत्र येशु मसीह के विषय में तथा मनुष्य, मोक्ष, धर्म एवं अन्य किसी भी चीज़ के विषय में झूठ बोलता है और वह ऐसा सोचता है कि ऐसा करना, उसे मनुष्यों को फंसाने और बर्बाद करने में सक्षम बनाएगा। वह विशेष रूप से धर्म के क्षेत्र में काम करता है। दुखद तथ्य यह है कि मसीह द्वारा सिखाए गए सत्य की तुलना में, लोग कहीं अधिक, शैतान के झूठ पर विश्वास करते हैं। और कई लोग जानबूझकर या अनजाने में शैतान की पूजा भी करते हैं।
परमेश्वर चाहता है कि हम यह जानें कि ऐसे अंधकार के बीच में भी हम परमेश्वर के ही हैं। हम अत्यधिक सुरक्षित हैं और हमने पहले ही अंधेरे के सेवकों तथा दलालों को हरा दिया है और उन पर फतह प्राप्त कर ली है, क्योंकि जो हमारे अंदर है वह उससे अत्यंत शक्तिशाली है जो संसार में है। परमेश्वर की आत्मा जो हम में है वह उस शैतान एवं उसकी दुष्टात्माओं से कहीं अधिक महान और शक्तिशाली है। हम शैतान के लिए दहशत का कारण हैं।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन