मंगलवार // 2 जनवरी 2024

आपकी बुलाहट में ‘एक्सीलेंस’ हो !
और देख परमेश्वर के भवन के सब काम के लिये याजकों और लेवियों के दल ठहराए गए हैं…और सब प्रकार की सेवा के लिये सब प्रकार के काम प्रसन्नता से करने वाले बुद्धिमान पुरुष भी तेरा साथ देंगे; और हाकिम और सारी प्रजा के लोग भी जो कुछ तू कहेगा वही करेंगे।
1 इतिहास 28:21
इस वर्ष – परमेश्वर आपके जीवन में अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए आपकी सेवाकाई में सहायकों को भेज रहा है। वह आपकी सेवकाई के हर क्षेत्र के लिए इच्छुक, कुशल कार्यकर्ताओं को भेज रहा है जो परमेश्वर की आत्मा से, योग्यता और बुद्धि से, ज्ञान और सभी प्रकार के कौशल से भरे हुए हैं।
और आपकी प्रतिभाएं, योग्यताएं, सेवाकै और वरदान पूरे कौशल के साथ सामने आ रहे हैं; उन्हें यीशु की महिमा के लिए विकसित और उपयोग किया जा रहा है।
मसीह में आपका,
प्रेरित अशोक मार्टिन