ASHOK MARTIN MINISTRIES

आप परमेश्वर की महिमा का प्रकटीकरण हैं!

सोमवार // 1 जनवरी 2024

आप परमेश्वर की महिमा का प्रकटीकरण हैं!

“देख, पृथ्वी पर तो अन्धियारा और राज्य राज्य के लोगों पर घोर अन्धकार छाया हुआ है; परन्तु तेरे ऊपर यहोवा उदय होगा, और उसका तेज तुझ पर प्रगट होगा । ”
यशायाह 60:2

स्वर्गदूत और पवित्र आत्मा 2024 में आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की व्यवस्था करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। परमेश्वर की आत्मा आपको सही समय पर सही जगह पर ले जाए। आप परमेश्वर के उन वादों को अपने जीवन में पूरा होते हुआ देखेंगे जिन्हें आप अपने लिए और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए अंगीकार करते आ रहे है।

आशीष आपके लिए अनेकों माध्यमों से आती रहे, और विपत्ति के समय में भी, आप अच्छे फल उत्पन्न करें। जिस भी काम में आप हाथ डालें उसमें आपको बढ़ोतरी मिले। आपके जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं है, क्योंकि परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा। यहोवा आपका चरवाहा है, और आपको किसी अच्छी वस्तु की घटी नहीं होगी। यीशु इसलिये आये कि आपको जीवन मिले, और परिपूर्णता से मिले।

आप अत्याधिक आशीषित हो!
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button