शुक्रवार // 22 दिसंबर 2023
विश्वास की लड़ाई !
उन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर रहो जिस से तुम उस दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको।
इफिसियों 6:16
विश्वास परमेश्वर को सबसे अधिक प्रसन्न करता है, और शैतान को सबसे अधिक अप्रसन्न करता है। विश्वास से परमेश्वर की महिमा होती है, और फलस्वरूप विश्वास से शैतान बहुत क्रोधित होता है। वह विश्वास पर क्रोधित होता है क्योंकि वह अपनी हार और अनुग्रह की जीत देखता है।
यह हमारा विश्वास ही है जिस के द्वारा हम बचाए गए , धर्मी ठहराये गए , और परमेश्वर के करीब लाए गए हैं, और इसलिए यह एक व्यक्ति का विश्वास ही है जिस पर वार किया जाता है। यह मसीह पर विश्वास करने से है कि हम पाप के शासन से मुक्त होते और परमेश्वर की सन्तान बनने का अधिकार प्राप्त करते हैं।
विश्वास एक ढाल है, शत्रु का उद्देश्य उस पर हमला करना है ताकि वह लड़ाई जीत सके। अंधकार की सभी शक्तियां जो सही और सत्य का विरोध करते हैं, हमारे विश्वास के खिलाफ लड़ने के लिए दृढ़ खड़े रहते हैं, और अनेक प्रलोभन परमेश्वर में हमारे भरोसे को नष्ट करने के उद्देश्य से आते है।
विश्वास आपका बहुमूल्य रत्न, आपका आनन्द, और आपकी महिमा है; जैसे चोर एक यात्री का पीछा करता है, वैसे ही शत्रु आपके विश्वास को नष्ट करने का षडयंत्र रचता है। विश्वास में बने रहे ; यह आपका बहुमूल्य धन है!!
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन