“दुनिया के अंत तक भी”
….और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं॥ (सदा, समान रूप से और हर अवसर पर)
– मत्ती 28:20
प्रेरितों के काम की पुस्तक में लिखित चंगाई, चिन्ह और चमत्कार उन चीज़ों का एक नमूना मात्र हैं जो यीशु ने स्वर्ग में उठाए जाने के बाद , पवित्र आत्मा की शक्ति से भरे अपने शिष्यों द्वारा आरंभ किया था। परमेश्वर के वचन में कहीं भी ऐसा कोई वचन नहीं है जो कहता हो या संकेत देता हो कि वह युग के अंत से पहले अपने शिष्य (जो विश्वास करते हैं), उनके साथ रहना बंद कर देंगे, और चिन्ह चमत्कारों के साथ उसके वचन के प्रचार को सिद्ध करना छोड़ देंगे ! वह आज भी बीमारों को चंगा कर रहे हैं। जैसे ही विश्वासी विश्वास के साथ रोगियों पर हाथ रखते हैं, बहरे सुनते हैं, अंधे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, और सभी प्रकार की बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं।
बहुत से लोग चंगाई प्राप्त करते हैं क्योंकि वे विश्वास से अपनी प्रार्थनाओं के माध्यम से परमेश्वर तक पहुंचते हैं। रूमाल और कपड़े के टुकड़े उन लोगों के लिए जाते हैं जिनका उपयोग परमेश्वर आज चंगाई और मुक्ति लाने के लिए कर रहे हैं और कई लोग जो महान चंगाई-सभा तक नहीं पहुंच सकते हैं उन्हें भी चंगाई मिलती है ।
ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें परमेश्वर ने अपने वचन में निर्धारित किया है, जिससे चंगाई की आवश्यकता वाले लोग उनके वादों का लाभ उठा सकते हैं। एक बात जो उन सभी में समान है वह है: विश्वास आवश्यक है। बिना विश्वास के परमेश्वर से कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता। विश्वास वायदों पर आधारित होना चाहिए। वायदों का कोई महत्व नहीं है जब तक कि वे किसी विश्वास-योग्य व्यक्ति द्वारा न किए जाएं।
हम परमेश्वर और उसके वादों पर निश्चिंत रूप से अपना भरोसा रख सकते हैं। “आइए हम अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिस ने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।” (इब्रानियों 10:23)
मसीह में आपका भाई,
अशोक मार्टिन