मंगलवार // 2 अप्रैल 2024

हार मत मानो!
“मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीन लिया है”
(यूहन्ना 16:33)
येशु मसीह के ये शब्द हर विश्वासी के हृदय में गूंजने चाहिए, यदि उसे एक विजयी की तरह जीना है तो। इस वचन में यह आश्वासन है कि हम अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि मसीहियों के जीवन में कठिन परिस्थिति का आना सही बात नहीं है और विशेषरूप से अगर ऐसी परिस्थिति लंबे समय तक बनी है तो जरुर परमेश्वर नाराज़ हैं । लेकिन यह बात सच्चाई से कोसों दूर है(2 तीमुथियुस 3:12)। सफलता मार्ग में निश्चित रूप से परीक्षण और चुनौतियाँ होंगी। यीशु जानते थे कि हमें इस संसार में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिए कि यदि हम येशू में बने रहेंगे, तो हम उन सभी का सामना करते हुए भी शांति से भरा जीवन जीएँगे। ढाढ़स बाँधे; हमेशा आनन्दित रहे, क्योंकि उसने संसार को जीत लिया है और आपको विजय दिलाई है!
शैतान चाहता है कि हम यह सोच सोच कर दोषी महसूस करें कि परमेश्वर के प्रति हमारा प्रेम स्वार्थ पर आधारित है। लेकिन सच तो यह है कि हम परमेश्वर की सेवा इसलिए नहीं करते कि हमें चुनौतियों या परीक्षणों का सामना नहीं करना पड़ता, न ही हम परमेश्वर की सेवा सिर्फ इसलिए करते हैं कि हम अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। हम किसी स्वार्थ के कारण परमेश्वर की सेवा नहीं करते हैं और शैतान यह जानकर दुखी होता है। वह यह जानकर और भी दुखी होता है कि हम अपने स्वर्गीय पिता के पुत्रों की विरासत के भागीदार हैं। और यीशु के नाम पर ऐसा ही आपका अनुभव भी हो जाए!
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन