शनिवार // 30 मार्च 2024

आज की ताज़ा ख़बर- राजा ने मृत्यु पर विजय प्राप्त कर ली है!
परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ।
1 कुरिन्थियों 15:20
यीशु मरे, और यीशु फिर से जी उठे, यीशु आज भी जीवित है….. इस बात को कभी न भूलें। उसे अपना प्रभु और मुक्तिदाता स्वीकर करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग का दावा करने वाला यीशु जिंदा है। पिता के सामने वो हमारा प्रतिनिधि है। प्रियों, स्वर्ग आपका है, स्वर्ग मेरा है, क्योंकि यीशु हमारी ओर से “अधिकार प्राप्त कर चुका है”। उसके छिदे हुए हाथ ने हम लोगों के लिए, जिनके लिए उसने अपना खून बहाया था, अनंत आनंद को थाम लिया है ।
यीशु स्वर्ग में हमारे आने की तैयारी कर रहे है। क्योंकि उसने कहा, “मैं तुम्हारे लिए जगह तैयार करने जा रहा हूँ।” यीशु ने हमारे लिए स्वर्ग तैयार करने में इतने साल लगा दिए। जिसने एक वचन से धरती को बनाया और यूज मनुष्य के रहने लायक बनाया, उसने एक वचन से स्वर्ग में हमरे लिए बंदोबस्त नहीं किया, बल्कि परमेश्वर खुद जीवित मसीह के रूप में स्वयं स्वर्ग गया ताकि हमारे लिए रहने को स्थान बनाए।
हमारे लिए मध्यस्थता करने वाला येशु जीवित है। संतों की सभी प्रार्थनाएँ संतों के राजा की प्रार्थनाओं की तुलना में क्या हैं? हम एक गूंगे, मृत मसीह पर विश्वास नहीं करते, जो हमारे लिए बोल नहीं सकता, लेकिन हम एक ऐसे वकील पर भरोसा करते हैं जिसकी ताकतवर दलीलों को परमेश्वर के सिंहासन के सामने कभी भी नकारा नहीं जा सकता।
हलेलुयाह 🙌🏻
वह जीवित है …