*परमेश्वर के कार्य में बोना*
> “तू उसे अवश्य देना, और जब तू उसे दे तब तेरा मन उदास न हो।” व्यवस्थाविवरण 15:10
जो कुछ हम परमेश्वर के कार्य में लगाते हैं, वह एक ऐसे बीज के समान है जिससे परमेश्वर की ओर से फल प्राप्त होता है। लूका 6:38 कहता है कि जब हम परमेश्वर के कार्य और आत्माओं के उद्धार के लिए उदारता से देते हैं, तो हमारा देना कभी व्यर्थ नहीं जाता। यीशु ने प्रतिज्ञा की है कि वह हमें _“अच्छा नाप दबा दबाकर और हिला हिलाकर और उभरता हुआ”_ लौटाया जाएगा।
बहुतायत की शुरुआत बोने से होती है। अपने मन में जो कुछ हमने ठाना है, उसे हमें आनन्द से करना चाहिए, यह विश्वास रखते हुए कि परमेश्वर हम पर “सर्व प्रकार की अनुग्रह की बहुतायत” कर सकता है, ताकि हमें सब बातों में पर्याप्तता मिले और हम _“हर एक भले काम में बढ़ते जाएँ।”_ 2 कुरिन्थियों 9:6–8 कहता है, _“जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा।”_ इसलिए हमें उदारता से बोना चाहिए—केवल अपना धन ही नहीं, बल्कि अपना समय, प्रतिभा, सामर्थ्य और संसाधन भी परमेश्वर के राज्य में लगाना चाहिए।
परमेश्वर बोने वाले को बीज देता है, लेकिन बीज को बोना आवश्यक है, तभी वह बढ़ाया जा सकता है। 2 कुरिन्थियों 9:10 — _“जो बोने वाले को बीज देता है… तुम्हारे बोए हुए बीज को बढ़ाए।”_
परमेश्वर प्रतिज्ञा करता है कि वह हमारी अगुवाई करेगा, हमें तृप्त करेगा, हमें सामर्थ्य देगा और हमें _“सींची हुई बारी के समान”_ बनाएगा। जब हम दूसरों को आशीष देने के लिए अपने आपको उण्डेल देते हैं, तो परमेश्वर बदले में हमें ताज़गी देता है। यशायाह 58:10–11 इसका सुंदर निष्कर्ष देता है: _“यदि तू भूखे को अपना अन्न दे और दुःखी प्राणी को तृप्त करे”_
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन