शुक्रवार // 13 दिसंबर 2024

ख़ुदावन्द, मेरा चौपान आज भी मेरे साथ है!
वह मेरी जान को बहाल करता है। वह मुझे अपने नाम की ख़ातिर सदाकत की राहों पर ले चलता है। ज़बूर (भजन संहिता) 23:3
आपके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जिसका उपयोग परमेश्वर आपको बहाल करने के लिए न कर सके। कई बार आपको जीना छोड़ने का मन हुआ, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। हो सकता है कि आप वर्तमान से नाखुश हों, आनेवाले कल के बारे में अनिश्चित हों, और अतीत की ओर देखने से बहुत डरते हों। हो सकता है, आपने सोचा हो, काश मैंने इतनी उम्मीद न की होती, तो दर्द इतना बड़ा नहीं होता।
क्या आपको याद है कि जब आप बच्चे थे, तो आप कितने बेफिक्र बन कर हंसते और रोते थे, बिना इस डर के कि आप देखने वालों को कैसे दिखेंगे? सच मे आप पूरी तरह से जीवित थे! अब आप दर्द के साथ जीने के लिए खुद को ढाल चुके होंगे। आप उन बीते दुखों को दूर करना चाहते हैं, जिन्होंने आपको तोड़ दिया, लेकिन सच्चाई यह है कि उन दुखों ने आपके दिल के कुछ सबसे खूबसूरत हिस्सों का निर्माण किया है। कभी-कभी आप इतने परेशान हुए कि आपने अपनी बाइबल बंद कर दी, लेकिन आप इसे लंबे समय तक बंद कर के नहीं रखेंगे। आप जानते हैं क्यों? क्योंकि आपकी आत्मा आपसे दरवाज़ा खुला छोड़ने के लिए विनती कर रही है ताकि आपकी आत्मा का चरवाहा इसे बहाल कर सके।
क्या आप जानते हैं? जीवन की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक यह है कि आप इस प्रकार की हताशा के दबाव में रहने की इच्छा का विरोध करे। और देखो आपने सच मे विरोध किया है! आप आज भी सपने देख रहे हो! आपको यह बात आज समज में आए कि अतीत की लालसा एक भ्रम है। आपका वर्तमान सबसे बड़ा तोहफा है। आपका चरवाहा आपके साथ है। खूब आँसुओं के बावजूद जो आपके विश्वास को कमज़ोर करने की धमकी देते थे, आपका विश्वास भंग नहीं हुआ। आपका दिल अभी भी धड़क रहा है। आपकी सांसे इस बात का संकेत है कि इस दुनिया के लिए परमेश्वर को आपकी ज़रूरत है।
मसीह में तुम्हारा भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन