ASHOK MARTIN MINISTRIES

अपने परमेश्वर पर घमण्ड करो!

*अपने परमेश्वर पर घमण्ड करो!*

`मेरा प्राण परमेश्वर पर घमण्ड करता है; दीन और दरिद्र लोग यह सुनकर आनन्दित हों। भजन 34:2` AMPC अनुवाद

घमण्ड करना आम तौर पर गलत होता है। यहाँ तक कि जो लोग खुद पर घमण्ड करते हैं, वे भी दूसरों का घमण्ड करना सहन नहीं कर सकते। लेकिन एक प्रकार का घमण्ड है जिसे विनम्र लोग भी जब सुन लेते हैं—वास्तव में, वे इसे सुनकर प्रसन्न होते हैं। _“दीन लोग इसे सुनकर आनन्दित होंगे।”_ यह घमण्ड परमेश्वर पर किया गया घमंड है— सर्वोच्च की पवित्र महिमा और प्रशंसा सावधानी से करना।

जब आप परमेश्वर के बारे में अच्छी बातें बोलते हैं तो आप कितना भी बोलो वो कम ही है। उसका पूरा वर्णन कर पाना संभव नहीं है। ऐसे बहुत से गरीब, काँपते, संदेह करने वाले, विनम्र लोग हैं जो मुश्किल से बता पाते हैं कि वे प्रभु के लोग हैं भी या नहीं और आधे डरे हुए रहते हैं यह सोच कर कि क्या वे मुसीबत के समय में परमेश्वर द्वारा बचाए जाएँगे या नहीं। विनम्र व्यक्ति कि आत्मा में सवाल उठता है कि _“क्या वह परमेश्वर जिसने उनकी सहायता की, मेरी सहायता कर सकता है? जिसने उसे गहरे पानी से ऊपर लाया और उसे सुरक्षित रूप से उतारा, क्या वह मुझे भी नदी और समुद्र के पार ले जाएगा और मुझे अंत में मुक्ति देगा?”_

आज आपकी आत्मा खुलकर गर्व करे। परमेश्वर ने आपको बचाया है और हर दिन आपको बचाता रहेगा। उसने आपको आपके शत्रुओं से बचाया है और आपके हृदय को प्रसन्न किया है। वह सर्वशक्तिमान है जो आपको कभी निराश नहीं करेगा! आमीन।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button