*दर्शन आपको नाश होने नहीं देगा!*

`जहां दर्शन नहीं होता, वहां लोग नाश हो जाते हैं” (नीतिवचन 29:18)`
दृष्टि का मतलब बस यह है कि आप भविष्य में खुद को कैसे देखते हैं। मैं आपको प्रोत्साहित करना चाहता हूँ कि परमेश्वर हमारे दिमाग के साथ खेल नहीं खेलता। वह कभी भी आपको कुछ एसा करने की इच्छा नहीं देगा जिसको करने के लिए आपको सशक्त न बनाए। _“यहोवा में आनन्दित रहो, और वह तुम्हारे मन की इच्छाएँ पूरी करेगा। अपना मार्ग यहोवा पर छोड़ दे, उस पर भरोसा रख, और वह उसे पूरा करेगा”_ (भजन 37:4–5)। वह आपको कभी भी कोई एसा दर्शन नहीं देगा जिसे वास्तविकता बनाने के लिए वह संसाधन उपलब्ध न कराए। _“यदि आप विश्वास कर सकते हैं, तो सब कुछ संभव है”_ (मरकुस 9:23)।
दर्शन कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप अपनी कल्पना में बना सकते हैं, बल्कि प्रार्थनापूर्ण विचार के माध्यम से आप अपने जीवन के लिए परमेश्वर की इच्छा को जानते हैं (अय्यूब 32:8)। आपका दर्शन परमेश्वर के वचन के अनुरूप होना चाहिए जिससे आप यीशु मसीह के महान आदेश अनुसार अपना कर्तव्य पूरा कर सकें: _“इसलिए जाओ और सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ, उन्हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें सब बातें जो मैंने तुम्हें आज्ञा दी हैं मानना सिखाओ।”_ (मत्ती 28:19–20) एक बार जब आपको अपना दर्शन मिल जाता है, तो आप उसे लिखे और जो आपने लिखा है उसे लागू करने के लिए अनुशासित हो जायें।
अपने आप को असाधारण चीजें करते हुए देखें— नई बातों की रचना करना, नेतृत्व करना, लेखन, उपदेश देना, शिक्षण करना, खोज करना, या निर्माण करना – जैसे कि वे वास्तविकता है। परमेश्वर को अपनी मन की भूमि पर अपनी योजनाओं को चित्रित करने दें। उसके साथ अकेले समय बिताएं और उससे उन महान चीजों को दिखाने के लिए कहें जिन्हें उसने आपके लिए पूरा करने के लिए तैयार किया है (1 कुरिन्थियों 2:9–10)। अपने विश्वास को, न कि अपने डर को, आपको प्रेरित करने दें। अपने सपने को वास्तविक बनाने के लिए ज्ञान द्वारा सशक्त होने के लिए परमेश्वर पर भरोसा करें। सफल, विजयी जीवन जीने के लिए दर्शन का यह सिद्धांत बहुत आवश्यक है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन