मंगलवार // 24 दिसंबर 2024

कुछ भी असंभव नहीं!
पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा, और परमप्रधान की सामर्थ तुझ पर छाया करेगी इसलिये वह पवित्र जो उत्पन्न होनेवाला है, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा।… क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। (लूका 1:35, 37)
वह जो युगों के शुरुआत से है वह एक नवजात शिशु बन गया। जिसने पहली महिला को बनाया, वह एक महिला से पैदा हुआ था।
हालाँकि स्वर्ग और पृथ्वी उसे सम नहीं सकती, फिर भी उसने एक मानव शरीर में सीमित रहना चुना। उसने एक कुँवारी की गोद में रहना चुना, भले ही उसकी अपनी भुजा , उसकी ” सनातन भुजा ” (व्यवस्थाविवरण 33:27), पूरे क़ायनात को थामे हुए हैं। वह जिसकी आवाज़ ” शक्तिशाली ” और ” महिमा से भरी ” है (भजन 29:4) एक छोटे बच्चे की कूक और रोने के साथ संवाद करने के लिए कम हो गई थी। वह जो ” जलप्रलय के समय विराजमान था; और सर्वदा के लिये राजा होकर विराजमान रहता है” (भजन 29:10) ने अपने ऊंचे सिंहासन को छोडकर एक पशु के चारे के स्थान पर आ गया।
इसलिए, इस वर्ष जब आप क्रिसमस की तैयारी कर रहे हों, तो इसे हर बार तरह न करें। इसके बजाय खुद को उस मरियम नामक छोटी लड़की के दिल में चल रही बातों के मध्य में रखें। पवित्र शास्त्र में उसका नाम लिखे जाने से पहले – मरियम ने विश्वास किया। उसने असंभव बात पर विश्वास किया। ” क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। ” निश्चित रूप से, आप परमेश्वर द्वारा सौंपे गए कार्यों को करने के लिए बुलाये गए हैं जहाँ आप पूछ रहे हैं, “मैं यह कैसे कर सकता हूँ? मेरे पास क्षमता नहीं है। मेरे पास समय नहीं है। मेरे पास संसाधन नहीं हैं। यह असंभव है!” लेकिन आपका कार्य, मरियम के कार्य की तरह, केवल पवित्र आत्मा की शक्ति से संभव होना चाहिए। आप अपने आपको विश्वास से खुद को समर्पित करें और परमेश्वर को अपना कार्यभार संभालने दे, यह जानते हुए कि केवल वही हमारे माध्यम से असंभव को पूरा कर सकता है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन