
गुरुवार // 14 दिसंबर 2023
क्या डॉक्टरी इलाज परमेश्वर पर भरोसा करने वालों के लिए आवश्यक है ??
” यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो। ”
1 कुरिन्थियों 3:17
हमारा डॉक्टर के पेशे से कोई विवाद नहीं है। बल्कि, हम उन शिक्षित डॉक्टरों के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं जो ऐसे कई लोगों की पीड़ा दूर कर रहे हैं जिनके पास परमेश्वर पर भरोसा करने का विश्वास नहीं है। लेकिन फिर भी वे हर मामले में मदद नहीं कर सकते और न ही ऐसा करने का दावा करते हैं।
हालाँकि आज दुनिया में कई लोगों को दवाईयों से मदद मिली है, इसके विपरीत कुछ लोग लूका 8:43-44 की महिला की तरह हैं।
डॉक्टरी ईलाज, चाहे कितनी भी निपुणता से की जाए, वह दुष्ट आत्मा को नहीं निकाल सकते। सर्जरी से अक्सर राहत मिलती है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि बीमारी की दुष्ट आत्मा उसी शरीर के किसी अन्य क्षेत्र पर फिर से आक्रमण नहीं करेगी।
परमेश्वर के वचन के अनुसार बीमारी के बहुत से कारण भौतिक होते हैं – उदाहरण के लिए:
(a) शरीर के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खाद्य तत्वों की कमी का होना।
(b) अधिक खाना। पेटूपन।
(c) काम न करना। उचित व्यायाम का अभाव।
(d) उचित आराम और विश्राम का अभाव।
(e) मौसम और बीमारी के प्रति लापरवाही ।
(f) भय, चिंता, घृणा जैसी गलत मानसिक और भावनात्मक और आत्मिक आदतें , मसीह में आराम, शांति और भरोसा कर पाने में असफलता।
आइए हम स्वयं की सावधानीपूर्वक जाँच करें। जब आपको बीमारी का कारण पता चल जाए, तो फिर उसे दूर करना कठिन नहीं है। जब कारण मिट जाता है, तो बीमारी भी चली जाती है। और यदि शारीरिक हानि पहले ही बहुत बड़ी हो चुकी है, तो परमेश्वर तो तब भी एक चमत्कार करने वाला परमेश्वर है! जिसे शैतान ने चुरा लिया है उसे परमेश्वर पुनर्स्थापित कर देगा ! सुनिश्चित करें कि आपके हृदय शुद्ध है, और फिर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की ओर देखें। वह आपकी ज़रूरतें पूरी करेगा!
मसीह में आपका भाई,
अशोक मार्टिन