ASHOK MARTIN MINISTRIES

परमेश्वर के निकट आओ!

गुरुवार // 17 अक्टूबर 2024

परमेश्वर के निकट आओ!

परमेश्वर के पास आओ, वह भी तुम्हारे पास आएगा।

(याकूब 4:8)

जब आप परमेश्वर के निकट आते हैं, तो वह आपके निकट आने का वादा करता है। उसके करीब आने का मतलब है उसके साथ सहभागिता में जीना है! अपनी इच्छा को आज इस्तेमाल कर के, आप आत्मा में उसके करीब जाने का एक मजबूत निर्णय लें।

इस कार्य का भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। परमेश्वर हमारी सभी प्रशंसा के योग्य है, चाहे हम कैसा भी महसूस करें या हम किसी भी बात गुज़र रहे हों। प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए चुनाव करना होगा कि वह यीशु का कितने करीब से अनुसरण करेगा और उसके साथ उसका चलना कितना गहरा होगा। परमेश्वर हर उस व्यक्ति के लिए पूरी तरह से सुलभ है जो उसके प्रति समर्पण करने को तैयार है। आप आज प्रार्थना करें : “प्रेमी स्वर्गीय पिता, मैं आपके साथ जीने के लिए तरसता हूँ। मैं आपको और अधिक गहराई से और करीबी से जानना चाहता हूँ, और लगातार आपकी शक़्ल में परिवर्तित होना चाहता हूँ। मैं आपका चेहरा देखना और आपकी आवाज़ सुनना चाहता हूँ; मैं उन रहस्यों को जानना चाहता हूँ जिन्हें केवल आपकी उपस्थिति में ही सीखा जा सकता है। मुझे अपनी ओर आकर्षित करें, प्रभु। आमीन।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button