ASHOK MARTIN MINISTRIES

आप किस तरफ खड़े हैं?

शनिवार // 12 अक्टूबर 2024

आप किस तरफ खड़े हैं?

 “जो मेरे साथ नहीं, वह मेरे विरोध में है; और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिथराता है।”

मती 12:30

युद्ध के समय, सुरक्षित स्थान लडाई में शामिल पक्षों में से किसी एक की तरफ होना है; लेकिन सबसे सुरक्षित स्थान जीतने वाले पक्ष की तरफ खडे होना है।

 

आज का वचन युद्ध में किसी भी प्राकर की निष्पक्षता को पूरी तरह से नकार देता है। आध्यात्मिक युद्ध शारीरिक युद्धों से अधिक आक्रामक और खतरनाक होते हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि हम एक ऐसे शत्रु के साथ संघर्ष में लगे हुए हैं जिसे भौतिक इंद्रियों से नहीं पहचाना जा सकता। फिर भी, वह वास्तविक है। शत्रु काल्पनिक नहीं है, वह बहुत वास्तविक है और आध्यात्मिक क्षेत्र से कार्य करता है।

 

लेकिन खुश खबर यह है कि हम युद्ध में हारने वाले पक्ष से नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि युद्ध की उच्च और विजयी स्थिति से लड़ रहे हैं। आपको और मुझे शत्रु पर लिखित सजा और न्याय लागू करना है, और हम जबरदस्त जीत का अनुभव करेंगे। जैसा की लिखा है _भक्त लोग महिमा के कारण प्रफुल्लित हों; और अपने बिछौनों पर भी पड़े पड़े जयजयकार करें,उनके कण्ठ से ईश्वर की प्रशंसा हो, और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें।… और दुश्मन को ठहराया हुआ दण्ड दें! उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी। याह की स्तुति करो।!_ (भजन 149:5-9)

 

मसीह में आपका भाई,

प्रेरित अशोक मार्टिन



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button