बुधवार // 6 मार्च 2024

एक विश्वासी की तरह बोलो!
1 थिस्सलुनीकियों 2:4
पर जैसा परमेश्वर ने हमें योग्य ठहराकर सुसमाचार सौंपा, हम वैसा ही वर्णन करते हैं; और इस में मनुष्यों को नहीं, परन्तु परमेश्वर को, जो हमारे मनों को जांचता है, प्रसन्न करते हैं।
अपनी बीमारी को डांटे, अपने बिगड़े रिश्तों को ठीक होने का आदेश दो। पैसों की कमी जैसी पहाड़ों के बारे में प्रार्थना मत करो, ऐसे पहाड़ों की तो बात भी मत करो, बल्कि इसके बजाय, उन पहाड़ों को हटने की आज्ञा दो। यदि आप वास्तव में अपनी प्रार्थनाओं का उत्तर चाहते हैं, तो आपको उस स्थिति को डांटना होगा, भले ही यह असंभव लगे। अपनी वर्तमान स्थिति का वर्णन करने के लिए, अपने शब्दों का प्रयोग न करें। अपना मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए विश्वास से भरे शब्दों का प्रयोग करें।
और यह तब होता है जब हम अपने मुँह से परमेश्वर का वचन बोलते हैं कि हम अपने जीवन में शैतान के गढ़ों को टूटते हुए देखेंगे, और हमारे सोचने के खराब तरीकों को बदलेंगे। यदि हम वास्तव में अपने आस-पास की दुनिया को बदलने और अपनी प्रार्थनाओं का उत्तर पाने के बारे में गंभीर हैं तो हमें परमेश्वर के वचन को उठाना चाहिए और अपने मुंह से धर्मग्रंथों को “बार बार बोलना” शुरू करना चाहिए।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन