बुधवार // 24 जनवरी 2024
उत्साही जीवन!
“परमेश्वर से पीछे हटने वाला अपने आप से ऊब जाता है: परन्तु धर्मी व्यक्ति का जीवन रोमांचक होता है।”
नीतिवचन 14:14 (टीएलबी)
जब आप जानेंगे कि आप कौन हैं, आपके पास क्या है और मसीह में आपकी क्षमताएं क्या हैं, तो आपको जीवन उत्साह भरा लगेगा। परमेश्वर के पास अपने बच्चों के लिए जीवन का एक स्तर है, और इस स्तर में रहना हर्षोल्लास से भरा है। यह एक व्यक्ती के लिए बड़ी प्रसन्नता की बात होती है जब उसे यह पता चलता है कि वह परमेश्वर को भाने के लिए रचा गया है। लेकिन जिसे अभी तक जीने का उद्धेश्य नहीं मिला है वह अपने भविष्य को खुद से आयोजित करके आशा-रहित जीवन जीता है।
परमेश्वर नहीं चाहते कि उनकी सन्तान किसी भी प्रकार के बंधन में रहें। बंधन विभिन्न रूपों में आते है। कुछ लोग बिना सोचे-समझे खुद को बंधन में डाल लेते हैं। इस्राएली गुलामी में थे क्योंकि उन्हें मिस्रियों ने गुलाम बना लिया था। कभी-कभी, लोग अपने विचारों, अपने शब्दों और अपनी मान्यताओं से गुलाम बन जाते हैं; वे ‘पुरानी बातों’ पर लंबे समय से विश्वास करते आए हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लोग बाइबल के उस हिस्से की व्याख्या करते हैं जो कहता है, ‘कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।’ (रोमियों 3:10), जिसका अर्थ है ‘सारी मानव जाति धर्मी नहीं हैं’। यीशु मसीह ने कहा कि वह अधर्मी मनुष्य को धर्मी सृष्टि बनाने के लिए आये। यीशु एक बार मर गए ताकि मनुष्य धर्मी बन सके। दूसरे शब्दों में, यह कथन, ‘कोई भी धर्मी नहीं है’ अतीत की बात है।
आप जो भी विश्वास करते हैं वह या तो आपको आज़ाद करेगा या आपको बंधी बना लेगा।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन