ASHOK MARTIN MINISTRIES

अगर यीशु न होते… तो हमारा क्या होता?

*अगर यीशु न होते… तो हमारा क्या होता?*

> `क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है। और कर्मों के कारण नहीं, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे। इफिसियों 2:8-9`

यीशु न होते तो जीवन, उम्मीद, विश्वास, माफी, संतान होने का अधिकार, स्वर्ग में स्थान और परमेश्वर की पहचान—कुछ भी नहीं होता। भटकने वालों, दिखावा करने वालों, धर्म के नाम पर गर्व करने वालों और नरक जाने वालों की संख्या में हमारी भी गिनती होती। यीशु मसीह का हमारे जीवन में होना हमारे किसी अच्छे काम के कारण नहीं, बल्कि परमेश्वर की इच्छा और उसके अनुग्रह के कारण है।

इस बात को समझना आवश्यक है, ताकि हम यीशु के अनुग्रह को हल्के में न लें। क्योंकि परमेश्वर उन लोगों का न्याय करेगा, जो उसके मुफ्त अनुग्रह को लापरवाही में व्यर्थ करते हैं।

लूका 13:6-9 में एक अंजीर का पेड़ था। उसका मालिक तीन साल से उसमें फल ढूँढ़ने आता था, लेकिन उसे कुछ नहीं मिलता था। एक दिन उसने कहा, “इसे काट डालो। यह भूमि को व्यर्थ घेरे हुए है।” लेकिन माली ने कहा, “हे स्वामी, इसे इस वर्ष भी रहने दे। यदि अगले वर्ष फल न दे, तो इसे काट डालना।”

शायद वह पेड़ आप थे, मालिक परमेश्वर था और आपको कटने से बचाने वाला माली यीशु मसीह। यदि आप बचाए गए हैं, तो फल उत्पन्न करें। अपने उद्धार को लापरवाही की बलि न चढ़ने दें।

मसीह में आपका भाई,

प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button