
“अपनी परती भूमि को जोतो”
> “अपने लिये धर्म बोओ, करुणा के अनुसार काटो; अपनी भूमि को जोतो, क्योंकि यहोवा को ढूंढ़ने का समय है, कि वह आए और तुम्हारे ऊपर धर्म की वर्षा करे।” — होशे 10:12 (ERV)
“अपने लिये धर्म बोओ।” — धर्म केवल विश्वास करने की बात नहीं है — उसे बीज की तरह बोना पड़ता है। हर आज्ञाकारिता, हर प्रार्थना, हर पश्चात्ताप उस मिट्टी को जोतता है जहाँ अलौकिक फसल उगती है। गलातियों 6:8 में लिखा है: _“ जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।_।”
और जब हम धर्म के अनुसार बोते हैं, तब भी परमेश्वर हमारी फसल को हमारे बीज से अधिक कर देता है — हमारी सिद्धता के कारण नहीं, बल्कि उसकी करुणा के कारण। भजन संहिता 103:10: “ _उसने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है।_” परमेश्वर की दया वही वर्षा है जो हमारे विश्वास में बोए गए बीज को बढ़ाती है।
“अपनी परती भूमि को जोतो” का अर्थ है — अपने हृदय की उन कठोर जगहों का सामना करना जो आत्मिक वृद्धि का विरोध करती हैं: गलत आदतें, अभिमान, निराशा, या आत्मिक सूखापन। परमेश्वर नई फसल उस मिट्टी में नहीं बो सकता जो जोती नहीं गई है। नया जन्म वहीं से आरंभ होता है जहाँ पश्चात्ताप की हल गहराई तक चलती है। यिर्मयाह 4:3 में लिखा है: “ _अपनी पड़ती भूमि को जोतो, और कटीले झाड़ों में बीज मत बोओ।_”
धर्म की खोज, साधारण खोज नहीं है — यह लगन से की जानेवाली खोज है। जब आत्मा आपके भीतर प्रार्थना की लालसा जगाए, वही आपके लिए नियत समय है। विलंब आपकी आग को बुझा देती है। यशायाह 55:6 में लिखा है: “ _जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो_।”
वर्षा तुरंत नहीं आती — वह धैर्य के बाद आती है। लगातार प्रार्थना सूखे मौसम को धर्म की वर्षा में बदल देती है। वहां तक डटे रहो जब तक वह आए। याकूब 5:7 कहता है: “ _देखो, गृहस्थ पृथ्वी के बहुमूल्य फल की आशा रखता हुआ प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धीरज धरता है_” यह वर्षा पुनर्जागरण और नवीकरण है — ऐसी बरसात जो हृदयों को कोमल बनाती है, राष्ट्रों को पुनःस्थापित करती है, और मसीह की धार्मिकता को सच्ची फसल के रूप में प्रकट करता है। योएल 2:23 कहता है: “ _क्योंकि तुम्हारे लिये वह वर्षा, अर्थात बरसात की पहिली वर्षा बहुतायत से देगा; और पहिले के समान अगली और पिछली वर्षा को भी बरसाएगा_ ”
हालेलूय्याह 🙌
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन
I am blessed, Blessings to you all.