बुधवार // 3 अप्रैल 2024

बहाने बनाना बंद करो, आलस्य से नफरत करो!
आलसी व्यक्ति चाहे कितना भी कुछ चाहे, उसे कभी नहीं मिलेगा। मेहनती व्यक्ति को वह सब कुछ मिलेगा जो वह चाहता है।
नीतिवचन 13:4
किसी ने सच ही कहा है “असफलता के लिए हज़ार बहाने होते हैं, लेकिन कभी भी कोई अच्छा कारण नहीं होता।”
बहाने बनाने की आदत से नफरत करो! या तो करो या मत करो—लेकिन बहाने मत बनाओ।
अच्छी बुद्धि का प्रयोग – काम नहीं करना पड़े की युक्तियां बनाने में या फिर अपने निठल्लेपन को सही साबित करने में – मत लगाओ। उठो और कुछ करो। उस वरदान के प्रति जो आप में है, और जो भविष्यद्वाणी द्वारा आपको मिला था, निश्चिन्त मत रहो।(1तीमुथियुस 4:14) लेटना बंद करो। अपने आप से कहो: “अगर यह काम पूरा करना है, तो यह मेरे ही ऊपर निर्भर है!” आलसी ही बहाने बनाते हैं; मेहनती व्यक्ति तो प्रगति करते हैं।
अब, आप कैसे बता सकते हैं कि आपके बहाना वैध है या नहीं? यह आसान है। चारों ओर देखें (गवाहों के बादल पर आंख लगाओ) और पूछो अपने आप से, “क्या कोई और है जो मेरे जैसा बहाने बनाता हो और फिर भी सफल हुआ?” आप निश्चित रूप से यह पाओगे कि ऐसे हज़ारों लोग हैं, जिनकी परिस्थिति आपसे भी बदतर थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने जीवन द्वारा परमेश्वर की अद्भुत सेवा की। अगर वे ऐसा कर सकते हैं – तो आप क्यों नहीं कर सकते?
ऐसा कहा जाता है कि अगर लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में उतनी ही ताकत लगाएँ जितनी वे असफलता के लिए बहाने बनाने में लगाते हैं, तो वे वास्तव में खुद को ही आश्चर्यचकित कर देंगे! इसलिए सबसे पहले, आज आपको ये निर्णय लेना होगा – बहाने बनाना बंद करो, आलस्य से घृणा करो!
मसीह में आपका भाई,
अशोक मा