ASHOK MARTIN MINISTRIES

दिन 8 – आशीष के लिए संघर्ष


*दिन 8 – आशीष के लिए संघर्ष* 

मसीह में प्रिय संतों,

आज हम प्रभु को ऐसे परमेश्वर के रूप में देखते हैं *जो हमारे संघर्षों को सामर्थ्य में बदल देता है।* जब आप अंधकार में भी उसे थामे रहते हो, तब वह आपके *घावों को गवाही* और *युद्धों को आशीष* में बदल देता है। 

📜 *आज का वचन-पाठ:*

• *उत्पत्ति 29–32* — याकूब की सेवा, उसका परमेश्वर से सामना, और रात भर का संघर्ष

• *भजन संहिता 8* — सृष्टि में परमेश्वर की महिमा और मनुष्य की बुलाहट

• *मरकुस 1–2* — यीशु की सेवा का आरंभ, बुलाहट और चंगाई

• *रोमियों 8* — आत्मा में जीवन और परमेश्वर के प्रेम की सुनिश्चितता

*“जब तक आप मुझे आशीष न दे, मैं आपको नहीं छोड़ूँगा।”*

> “उस मनुष्य ने कहा, ‘तेरा नाम अब याकूब नहीं, परन्तु इस्राएल होगा, क्योंकि तूने परमेश्वर और मनुष्यों से लड़ा और विजयी हुआ।’” — *उत्पत्ति 32:28*

परमेश्वर के साथ आपकी हर सच्ची मुलाकात पहले आपकी पहचान को बदलता है, फिर गन्तव्य को। *उत्पत्ति 32* में याकूब — जो छलिया था — सारी रात परमेश्वर से जूझता है। भोर होने पर परमेश्वर उसे एक साथ *लंगड़ापन और आशीष* दोनों देता है। लंगड़ापन उसकी निर्बलता की याद है, और आशीष उसकी कृपा का प्रमाण।

*भजन 8* में दाऊद पूछता है — “मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है?” फिर भी परमेश्वर *निर्बल मनुष्य को अपनी महिमा और अधिकार से मुकुट पहनाता है।*

*मरकुस 1–2* में हम देखते हैं कि यीशु मछुआरों को बुलाता है, रोगियों को चंगा करता है और पापियों को क्षमा करता है — यह दिखाने के लिए कि परमेश्वर की शक्ति *नम्र और भूख-प्यासे हृदयों में बहती है।*

और *रोमियों 8* में पौलुस घोषित करता है — *“यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में है, तो हमारे विरोध में कौन?”* आत्मा हमारे लिए बिनती करता है, पुत्र हमारे लिए खड़ा होता है, और पिता हमें सदा के लिए सुरक्षित रखता है।

तो यदि आज आप अपने विश्वास, प्रार्थना या प्रतीक्षा में संघर्ष कर रहे हो — हार मत मानो! यह संघर्ष पवित्र है। आपका लंगड़ापन आपका *साक्षी* बन जाएगा। 

*विश्वास से घोषणा कीजिए:* “प्रभु, जब तक आप मुझे आशीष न दे, मैं आपको नहीं छोड़ूँगा! मेरे संघर्ष को सामर्थ्य में, मेरी निर्बलता को आराधना में, और मेरे युद्ध को विश्वास में बदल दो। मैं आज आपकी आशीष, आपकी पहचान और आपकी बुलाहट को ग्रहण करता हूँ!” 

आपका भाई मसीह में,

*प्रेरित अशोक मार्टिन*

💬 आज का पाठ समाप्त करने के बाद ग्रुप में 👍 डाल कर और यह घोषित कीजिए: *“मेरा संघर्ष पराजय में नहीं, आशीष में समाप्त होगा!”*

 

*आज यह घोषित करें:*

1. ✝️ *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मेरे संघर्ष परमेश्वर के हाथों से मेरी शक्ति में बदल रहे हैं।

2. 💧 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मेरे घाव परमेश्वर की दया और अनुग्रह की गवाही बनेंगे।

3. 🔥 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मैं जिन भी युद्धों का सामना करती/करता हूँ, उनका अंत आशीष में होगा, पराजय में नहीं।

4. 🌿 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मैं परमेश्वर को तब तक नहीं छोड़ूँगी/छोड़ूँगा जब तक वह मुझे आशीष न दे और मुझे नया नाम न दे।

5. 💫 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मेरी पहचान नई हो रही है — मैं अब वह नहीं हूँ जो पहले थी/था; मैं वही हूँ जिसे परमेश्वर ने मुझे कहा है।

6. 🌙 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि अंधकार में भी मैं प्रार्थना में लगे रहूँगी/रहूँगा जब तक कि उसका प्रकाश न फूट पड़े।

7. 🕊️ *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मेरी निर्बलता में परमेश्वर की शक्ति प्रकट होगी और मेरा लंगड़ापन उसके अनुग्रह की गवाही देगा।

8. 💪 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मसीह के द्वारा मैं महिमा और अधिकार से मुकुटधारी हूँ, भले ही मैं मानव रूप में दुर्बल हूँ।

9. ❤️ *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि यदि परमेश्वर मेरे पक्ष में है, तो कोई व्यक्ति या परिस्थिति मेरे विरुद्ध खड़ी नहीं हो सकती।

10. 👑 *मैं यह घोषित करती/करता हूँ* कि मेरी कहानी विजय में समाप्त होगी — हर संघर्ष गवाही में बदलेगा और मेरी रात भोर में बदल जाएगी! ✨

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button