गुरुवार // 14 नवंबर 2024

दर्द बनाम कड़वाहट!
> ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूट कर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएं। इब्रानियों 12:15
दर्द तो अनिवार्य वस्तु है। यह होगा। आमतौर पर दूसरे मसीहीयों के द्वारा भी। हालाँकि, कड़वाहट एक विकल्प है। दोनों के बीच सुई से छेद किए जाने और घाव को किसी तरह से छीलने के बीच का अंतर जेसा है।
जो लोग अपने दिलों में कड़वाहट को जगह देने का विकल्प चुनते हैं, उनके अंदर कुछ और चल रहा होता है। कुछ बहुत गंभीर। आम तौर पर, लोग तब कड़वे हो जाते हैं जब उनकी अपेक्षाएँ अवास्तविक होती हैं या उनके छिपे हुए उद्देश्य स्वार्थी होते हैं। जब व्यक्ती की अपेक्षाएँ पूरी नहीं होती या उसके स्वार्थी उद्देश्य का खुलासा नहीं होते, तो कड़वाहट आसानी से घर कर जाती है।
कड़वाहट संक्रामक भी होती है। अगर आप कड़वाहट से जूझ रहे हैं या कड़वाहट के कगार पर हैं, तो सबसे बुरी बात जो आप कर सकते हैं, वह है: दूसरों के साथ बैठना जो खुद भी कड़वाहट से भरे हुए हैं। ऐसे समूहों को अक्सर “सांत्वना” की संगति के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन वे लगातार घावों को कुरेद कर उन्हें खुला रखते हैं।
सच तो यह है कि इस संसार में कुछ भी आपको कड़वा नहीं बना सकता। हममें से किसी ने भी यीशु मसीह जैसा अन्याय नहीं सहा है, न ही दूसरों के हाथों द्वारा उसके जैसी शारीरिक पीड़ा झेली है। इसलिए अगर किसी को कड़वाहट का अधिकार है, तो वह है यीशु। फिर भी उनमे कोई कड़वाहट नहीं थी।
आपको अपनी दर्दनाक स्थिति में एक प्रेमपूर्ण, देखभाल करने वाले परमेश्वर का हाथ देखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इसी तरह यूसुफ अपने भाइयों के प्रति कड़वाहट से बचा रहा (उत्पत्ति 50:19-20)। इसी तरह यीशु उन लोगों के प्रति भी कड़वाहट से बचे रहे जिन्होंने उसे सूली पर चढाया (इब्रानियों 12:2)।
इसलिए, कड़वाहट को न चुनें। इससे दुश्मन को काम करने के लिए रास्ता मिलता है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन