शनिवार // 23 मार्च 2024

अपने परमेश्वर से मिलने के लिए तैयार हो जाओ!
“मैंने तुम्हें भूकंप और आग से मारा, और तुम्हें सदोम और अमोरा की तरह तबाह कर दिया। तुम आग की लपटों से छीनी गई जलती हुई लकड़ी की तरह थे। लेकिन तुमने कभी मेरी तरफ नहीं देखा। तुम मुझे अनदेखा करते रहे।” परमेश्वर का फरमान है। “यह सब मैंने तुम्हारे साथ किया है, इस्राएल, और इसीलिए मैंने ऐसा किया है। समय समाप्त हो गया है, हे इस्राएल! अपने परमेश्वर से मिलने के लिए तैयार हो जाओ!”
आमोस 4:11-12 (MSG अनुवाद)
जब आप आग, बाढ़, तूफान, बवंडर और सुनामी में लोगों की जान जाने के बारे में सुनते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि उनमें से कितने लोग अपने परमेश्वर से मिलने के लिए तैयार थे? वास्तव में, हम तो अपरिचित त्रासदियों और आपदाओं से घिरे हुए हैं: जैसे एक अंधकारमय, हवस-ग्रस्त समाज; नैतिकता का तेजी से पतन। और ऐसे मानव निर्मित जहरों के शिकार हवा और मौसम की आपदाओं के शिकार से कहीं अधिक हैं।
परमेश्वर हम में और हमारे माध्यम से अपनी सिद्ध इच्छा को पूरा करने के लिए आपदाओं और त्रासदियों का उपयोग करता है – विशेष रूप से अपने पास लाने के लिए। कलिसिया में, जो लोग अपनी गवाही देते हैं, उनमें एक बात आम है: वे किसी न किसी कठिन अनुभव के ज़रिए से मसीह के पास आए है। अक्सर यह किसी प्रियजन की मृत्यु या तलाक या रोजगार का नुकसान होता है। परमेश्वर उन लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कठिनाई और आपदा का उपयोग करता है, जिनको वो अपने लिए चाहता है।
परमेश्वर से मिलने की हमारी लालसा – हमारे अंदर से आपदा के डर को बहुत कम कर देती है। आज अनुग्रह का समय है; आज उद्धार का दिन है। जब आपदाएँ आती हैं, तो परमेश्वर नहीं, बल्कि हम परीक्षा में होते हैं।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन