ASHOK MARTIN MINISTRIES

उसके लिए बलिदान किया गया जीवन

*उसके लिए बलिदान किया गया जीवन*

`“क्योंकि यह मसीह का प्रेम है जो हमारे जुनून को बढ़ाता है और हमें मजबूती से थामे रखता है, क्योंकि हम आश्वस्त हैं कि उसने हम सभी के लिए अपना जीवन दिया है। इसका मतलब है कि सभी उसके साथ मर गए, ताकि जो जीवित हैं वे अब स्वार्थी जीवन न जिएँ बल्कि उसके लिए बलिदान बने – जो हमारे लिए मरा और अब फिर से जीवित है।” 2 कुरिन्थियों 5:14-15` TPT अनुवाद

हमेशा ऐसे लोग होंगे जो सोचेंगे कि आप चीजों को बहुत सीरियस ले रहे हैं, जो बोलते हैं: “अपने विश्वास को बांटना ठीक है, लेकिन लोगों को यीशु के पास लाने के लिए इतना पैसा खर्च करना? आखिर क्यों?” ये लोग हमारे जुनून को नहीं समझते। वे यह नहीं समझते कि यह मसीह का प्रेम है जो इसे बढ़ाता है – खोए हुए लोगों के लिए वही प्रेम जो येशु मसीह को क्रूस तक ले गया, वही प्रेम है जो हमें आत्माओं के उद्धार के लिए खर्च करने और खर्च होने के लिए मजबूर करता है।

जब आप दुनिया में थे, पार्टियों में थे और लापरवाही का जीवन जीते थे और हजारों खर्च कर रहे थे, तो किसी ने आप पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब जब आप सुसमाचार का प्रचार कर रहे हैं और जी रहे हैं, तो अचानक आपके विरुद्ध आक्रोश फैल जाता है – वे कहते हैं, “आप जैसा बुद्धिमान व्यक्ति पादरी या पास्टर कैसे बन सकता है?” वे ऐसा कहते हैं मानो यीशु मसीह इस लायक नहीं हैं कि वह अपनी सेवा में बुद्धिमान लोगों को नहीं लगा सकता है – मानो यह बर्बादी हो।

मेरे प्रियों, अब हम जो नया जन्म पाए हैं, तो हम अब खुद के लिए नहीं जीते हैं। हम येशु के लिए समर्पित जीवन जीते हैं। उसके लिए समर्पित कुछ भी कभी बर्बाद नहीं होता। भले ही दुनिया आपको बर्बाद करने वाला कहे फिर भी- `”सब कुछ यीशु पर बर्बाद कर दो!”` आइए हम उसे अपना सर्वश्रेष्ठ दें। वह सब कुछ पाने का हकदार है! वह योग्य है!

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

1 thought on “उसके लिए बलिदान किया गया जीवन”

Leave a Reply to Madhu Ban Nayak Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button