ASHOK MARTIN MINISTRIES

अपने भूखे दुश्मन को आप पर कब्ज़ा न करने दें!

मंगलवार // 12 मार्च 2024

अपने भूखे दुश्मन को आप पर कब्ज़ा न करने दें!

सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
(1 पत्रस 5:8)

यदि आपके पास किसी भी प्रकार की सेवकाई है – चाहे – एक शिक्षक, उपदेशक, नेता, सहायक के रूप में, या फिर आप अगर दुनिया में किसी भी प्रकार से धरती के नमक और परमेश्वर के प्रकाश के रूप में हो (मत्ति 5:13-16) – तो सावधान रहें: आप वो पुरुष है जिसपे निशाना साधा गया है, आप एक चिन्हित महिला है। बुरी ताकतों ने आपको तोड़ने का ठेका ले लिया है। शैतान आपके लिए घात लगाए बैठा है। क्यों? क्योंकि वह आपकी सेवकाई और आपकी बुलाहट को रद्द करना चाहता है। क्योंकि आप तो येशु मसीह की प्रतिष्ठा को अपने कंधों पर लिये हुए हो।

हमारी लड़ाई मांस और लहू के खिलाफ नहीं है, बल्कि प्रधानताओं और अंधकार की शक्तियों के खिलाफ है, अदृश्य क्षेत्र में बुराई की आध्यात्मिक ताकतों के खिलाफ है (इफिसियों 6:12)। इन अत्यंत दुष्ट प्राणियों का हमारे नैतिक पतन कराने में जीत है। वे मसीह और उसकी कलीसिया पर हमला करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करेंगे।

इसलिए, चतुर रहें, संयमित रहें, शांत दिमाग रखें, हर समय सतर्क और प्राथना में रहें। आप यीशु के नाम पर निरंतर जागते हुए प्रार्थना करने का अनुग्रह प्राप्त करें।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

1 thought on “अपने भूखे दुश्मन को आप पर कब्ज़ा न करने दें!”

Leave a Reply to GRACE LAKRA Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button