ASHOK MARTIN MINISTRIES

“जब परमेश्वर घमंड को रोकता है और दया को नई दिशा देता है”


दिन 79 —

*“जब परमेश्वर घमंड को रोकता है और दया को नई दिशा देता है”*

> “न तो बल से, और न शक्ति से, परन्तु मेरे आत्मा के द्वारा होगा, मुझ सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। — जकर्याह 4:6

जागृति तब आती है जब भय की जगह दर्शन ले लेता है, घमंड की जगह नम्रता आती है, और न्याय की भावना की जगह करुणा भर जाती है।

परमेश्वर छुटकारा देने से पहले आत्मनिर्भरता को उजागर करता है—आकाश से पानी आने से पहले , विश्वास के साथ खाली नालियाँ खोदनी पड़ती हैं *(2 राजा 3)*।

सच्चा अधिकार पद से नहीं, निकटता से बहता है; एलीशा वह देख पाता है जो सेनाएँ नहीं देख पातीं, क्योंकि वह वहीं चलता है जहाँ परमेश्वर बोलता है *(2 राजा 4–6)*।

घमंड हमेशा उसी ऊँचाई से गिरता है जिस ऊँचाई का वो घमंड करता है—एदोम केवल शत्रुओं से नहीं, बल्कि अपने ही अहंकार से ढह जाता है *(ओबद्याह)*।

परमेश्वर से भागना उसकी बुलाहट को रद्द नहीं करता; वह तूफान को और गहरा करता है, जब तक समर्पण अनिवार्य न हो जाए *(योना 1)*।

परमेश्वर की दया धार्मिक घमंड को ठेस पहुँचाती है, क्योंकि वह जिन्हें चाहता है उन्हें बचाता है, न कि जिन्हें हम योग्य समझते हैं *(योना 3–4)*।

समझ से पहले आज्ञा मानो, घमंड छोड़ो, शत्रुओं को क्षमा करो, दूसरों के लिए भी परमेश्वर की दया स्वीकार करो, और अपनी आज्ञाकारिता पर भावनाएँ या सामर्थ नहीं, बल्कि पवित्र आत्मा का शासन होने दो।

मसीह में आपका भाई,

प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button