ASHOK MARTIN MINISTRIES

गुप्त कराहें जो प्रत्यक्ष पुरस्कार से पहले होती हैं

 

`“तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, वह तुझे प्रत्यक्ष में प्रतिफल देगा।” (मत्ती 6:6)`

सार्वजनिक अभिषेक गुप्त कराहों का प्रत्यक्ष प्रतिफल होता है। हन्ना के आँसू मंदिर में अनदेखे से लगे, परन्तु उन्हीं ने शमूएल को जन्म दिया—एक ऐसे नबी को, जिसकी सेवकाई ने इस्राएल को आकार दिया (1 शमूएल 1:10–20)। एलिय्याह का कर्मेल पर्वत पर सार्वजनिक रूप से आग को बलिवेदी पर लाने से पहले उसके गुप्त कराहना शामिल था। जब वह अपना सिर घुटनों के बीच रखकर वर्षा के लिए बोझ के साथ प्रार्थना करता रहा (1 राजा 18:42–45)। यहाँ तक कि परमेश्वर का पुत्र यीशु भी गतसमनी में ऐसी पीड़ा से होकर गुज़रा कि उसका पसीना रक्त की बूँदों के समान हो गया (लूका 22:44)। इन्हीं गुप्त कराहों ने उसे सार्वजनिक रूप से क्रूस को गले लगाने की सामर्थ दी। और परमेश्वर ने उन्हें महिमान्वित किया।

कराहना कमजोरी नहीं है—यह आत्मा का गहरा कार्य है। पौलुस लिखता है, “आत्मा आप ही हमारे लिये ऐसी आहें भरकर बिनती करता है, जिन्हें शब्दों में नहीं कहा जा सकता।” (रोमियों 8:26)। ये गुप्त कराहें हमारे शरीर को मारती हैं, हमारी इच्छा को परमेश्वर की इच्छा के साथ मिलाती हैं, और आत्मिक अधिकार को जन्म देती हैं।

प्रेरितगण, जो क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद भयभीत थे, ऊपरी कोठरी में मिलकर कराहते और प्रार्थना करते रहे; और जब पिन्तेकुस्त का दिन आया, तो वे निर्भीक होकर आग और सामर्थ के साथ निकले, जिसने राष्ट्रों को हिला दिया (प्रेरितों के काम 2:1–4)।

सच्चाई स्पष्ट है: गुप्त कराहें सार्वजनिक अभिषेक से पहले होती हैं। प्रार्थना की कोख के बिना सेवकाई का जन्म नहीं हो सकता। जिनके लिए प्रत्यक्ष में उत्सव मनाया जाता है, यह वही बातें है जिसके लिए गुप्त में रोया गया है। यदि हम परमेश्वर की सामर्थ के अभिलाषी हैं, तो हमें गुप्त मध्यस्थता का मूल्य चुकाने को तैयार रहना होगा। सार्वजनिक रूप से बहने वाला अभिषेक का तेल, प्रभु के सामने एकांत में टूटे जाने से उत्पन्न होता है।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button