
*परमेश्वर मेरी चिंता का ध्यान रखता है*
“अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है।” (1 पतरस 5:7)
चिन्ता केवल क्षणिक विचार नहीं है—यह एक बोझ है जो हमारी सामर्थ्य को निचोड़ लेता है और हमारी शांति छीन लेता है। यह जीवन के तूफ़ानों से भीतर घुस आती है— उन बिलों की चिंता से जिन्हें अब तक चुकाया नहीं गया, टूटे हुए संबंधों से, बीमारियों से, या अनिश्चित कल के डर से। फिर भी इन संघर्षों के बीच एक सत्य अटल खड़ा है: परमेश्वर मेरी चिन्ता का ध्यान रखता है। वह मेरी बेक़रार रातों को अनदेखा नहीं करता और न ही उन मौन प्रश्नों को जो मेरे हृदय में गूंजते रहते हैं।
चिन्ता शत्रु का हथियार है, जो डर को बढ़ा देता है और आपको परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं से अंधा कर देता है। परन्तु परमेश्वर ने आपको पहले ही विश्वास से सुसज्जित कर दिया है—एक ऐसा वरदान जो हर चिन्ताजनक विचार का सामना करने के लिए पर्याप्त सामर्थी है। विश्वास छिपा रहने के लिए नहीं है—इसे प्रकट होना चाहिए, जैसे परमेश्वर की सच्चाई की मिट्टी में बोया हुआ बीज प्रकट जरूर होता है। जब आप उसके वचन पर विश्वास करने का चुनाव करते हो, तो चिन्ता अपनी पकड़ खो देती है।
डर वहाँ फलता है जहाँ विश्वास उपेक्षित रहता है। जैसे अंधकार प्रकाश से दूर हो जाता है, वैसे ही विश्वास चिन्ता की छायाओं को मिटा देता है। स्वयं को स्मरण दिलाइए: *परमेश्वर ने मुझे मेरे भय के हवाले नहीं छोड़ा है—उसने मुझे उन पर विजय पाने की सामर्थ्य दी है। मेरी प्रतिक्रिया यही है कि मैं उस पर पूरी तरह भरोसा करूँ। मेरी चिन्ता वास्तविक हो सकती है, पर मेरा परमेश्वर उससे बड़ा है। मेरा भय चिल्ला सकता है, पर मेरा विश्वास और भी ऊँची आवाज़ में घोषित करता है: मैं स्वतंत्र हूँ*
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन