ASHOK MARTIN MINISTRIES

करुणा का परमेश्वर

*करुणा का परमेश्वर!*

परन्तु वह जो दयालु है, वह अधर्म को ढांपता, और नाश नहीं करता… भजन 78:38

 यद्यपि आपके पाप ने आपको बर्बाद कर दिया होगा, मसीह आपको उससे भी बेहतर धन से समृद्ध कर सकता है।  परमेश्वर दयालु  है। हो सकता है की लोग अपको देख कर आपके पास से गुजर जाते हैं, और कुछ लोग जो आपको सड़क पर देखते हैं, पर आपसे बात नहीं करते—यहाँ तक कि अच्छे मसीही लोग भी नहीं करते। लेकिन इस धरती के सर्वश्रेष्ठ लोगों से भी बेहतर हमारा है हमारा मुक्तिदाता येशु मसीह!

क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके साथ मित्रता करना एक लांछन जैसा लगता है, जिससे शुद्ध और धार्मिक लोग भी कतराते है? परन्तु यहाँ यीशु है – पवित्र, निर्दोष, निष्कलंक, जो ऐसे व्यक्ति का भी तिरस्कार नहीं करेगा – क्योंकि यह व्यक्ति पापियों को स्वीकार करता है।  वह पापियों का मित्र है।  जब वह दुःखी, दीन और बहिष्कृत लोगों को राहत दे रहा होता है और उन्हें वापस ला रहा होता है, तब वह सबसे अधिक आनंदित होता है।  वह ऐसे किसी की निंदा नहीं करता जो अपने पापों को स्वीकार करता है और उससे दया चाहता है।

येशु मसीह प्रिय हृदय में कोई अभिमान नहीं है, उनकी ज़ुबान से कोई व्यंग्यात्मक शब्द नहीं निकलता, उनके धन्य होठों से कोई कड़वी बात नहीं निकलती है।  वह अभी भी पापियों को स्वीकार करता है।

मसीह में आपका भाई,

प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button