*मसीह का लहू*

`जो अपने रक्त द्वारा हमें विमोचन, अर्थात् अपराधों की क्षमा दिलाते हैं। यह परमेश्वर की अपार कृपा का परिणाम है। इफिसियों 1:7`
हर वाचा और वादा लहू से सीलबंद किया जाता है, और इसी में लहू की इज़्ज़त है। सनातन परमेश्वर अपने प्रिय पुत्र के लहू को अब अपमानित करे- यह असंभव है। इस नई वाचा पर हस्ताक्षर स्वयं परमेश्वर की लिखावट है, और मुहर एकलौते पुत्र के लहू की है। वाचा लहू से, उसके अपने प्रिय पुत्र के लहू से सत्यापित होती है।
इसलिए यह संभव नहीं है कि हम परमेश्वर से व्यर्थ विनती करें जब हम लहू से सीलबंद वाचा द्वारा विनती करते हैं, जो सभी बातों में व्यवस्थित और सुनिश्चित है। स्वर्ग और पृथ्वी मिट जाएँगे, लेकिन परमेश्वर के साथ यीशु के लहू की शक्ति कभी कम नहीं हो सकती। जब हम चुप होते हैं तो लहू बोलता है, और जब हम हार जाते हैं तो यह हमारी और से प्रबल होता है। यह लहू हाबिल के लहू से बेहतर चीजों की माँग करता है, और इसकी पुकार सुनी जाती है।
इसलिए आइए हम परमेश्वर के सिंहासन के सामने साहसपूर्वक आएं, क्योंकि यीशु का लहू हमारे लिए बेहतर चीजों का वादा करता है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन