*तुम्हें सब पर अधिकार है!*

परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है; अपने उस बड़े प्रेम के कारण जिससे उसने हम से प्रेम किया। जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे, तो हमें मसीह के साथ जिलाया; अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और मसीह यीशु में उसके साथ उठाया, और स्वर्गीय स्थानों में उसके साथ बैठाया। (इफिसियों 2:4–6)`
क्या आप जानते हैं कि आप मसीह के साथ स्वर्गीय स्थानों में बैठे हैं? इसका वास्तव में क्या अर्थ है? वाक्यांश “एक साथ बैठना” ग्रीक शब्द _सुग्काथिज़ो_ से आया है, जिसका अर्थ है “एक साथ रखना”। यह एक ऐसे कार्य को दर्शाता है जिसके द्वारा एक राजा अपने राज्य को अपने मित्र या परिवार का जन या किसी ख़ास व्यक्ति के साथ समानता में सह-अधिकार के रूप में देता है। हमारे लिए, इसका अर्थ है कि आपके और मेरे पास वही अधिकार है जो यीशु मसीह के पास है। सच में? आप सोच सकते हैं। क्यों? यह निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है कि परमेश्वर ने यीशु मसीह के माध्यम से अपना राज्य हम तक बढ़ाया है, और हमें यीशु के साथ सह-उत्तराधिकारी बनाया है। (रोमियों 8:17)
यह अधिकार हम दैनिक आधार पर इस्तेमाल कर सकते है? जी हाँ । इसका मतलब है कि हमें शैतान के आगे फिर कभी झुकना नहीं है। चिंता, दुःख , भय और अन्य प्रकार की पीड़ाओं को अब हमें नियंत्रित करने का कानूनी अधिकार नहीं है। इसका मतलब है कि हम दुष्ट को बांध सकते हैं। यीशु ने हमें सांसारिक क्षेत्र में “आध्यात्मिक दुनिया का अधिकारी” के रूप में अभिषिक्त किया है। उसने शैतान से चाबियाँ लीं और उन्हें वापस कलीसिया को दे दिया। तो, समस्या क्या है? क्यों हम दब दब के जी रहें हैं ? समस्या है: अज्ञानता! उस अधिकार का प्रयोग करना असंभव होता है जिसके बारे में आपको पता नहीं है। बाइबल यह स्पष्ट करती है कि ज्ञान की कमी खतरनाक है।
इसलिए कभी न भूलें! हमारे पास दुश्मन पर अधिकार है। एक बार जब हम मसीह में इस ईश्वर-प्रदत्त अधिकार को अपना लेते हैं, तो दुश्मन हमसे ज़्यादा , वो ख़ुद हमसे डरेगा।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन