ASHOK MARTIN MINISTRIES

परमेश्वर् आपसे हर हालात में प्यार करता है

**परमेश्वर् आपसे हर हालात में प्यार करता है*


1 युहन्ना 4:10
*प्रेम इसमें नहीं कि, हमने परमेश्वर् से प्रेम किया; पर इसमें है, की उसने हमसे प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रश्चीत के लिए अपने पुत्र (यीशु) को भेजा**
परमेश्वर् के प्यार करने का तरीका किसी इंसानी तरीके से कहीं ऊँचा और अलग है
कोई इंसानी प्यार हो तो, वो अपने सबकुछ मे से थोड़ा ले कर प्यार करेगा।
जैसे-अपने सारे वक़्त मे से कुछ वक़्त देगा। अपने सारे धन मे से कुछ ही धन आप पर खर्च करके प्यार करेगा
(लुका 21:4) उन सब ने बढ़ती मे से, कुछ; डाला है । बहुत मे से थोड़ा,
लेकिन परमेश्वर्! आपसे अपने सबकुछ के साथ प्यार करता है । “सबकुछ मतलब सबकुछ”
भजन 23:5 “मेरे लिए मेज़ बिछाता है”
चार कोने का आपके लिए सुरक्षा का मेज़ “अपने सोंटे (ताकत),
लाठी (सामर्थय),
अपना कमरबंद,पटुका (इज़्ज़त)
और चौथे कोने पर स्वयं अपने पुत्र यीशु को (जो उसका सबकुछ से भी बढ़कर है) दे कर उसे मेज को तैयार करता है, आपसे प्यार करने की खातिर ।
आपके पास आपको एक ऐसा प्यार करने वाला परमेश्वर् है जो, आपको तब भी प्यार करता है जब आप खुद ही, खुद को प्यार के योग्य नही समझ रहे होते हो
और तब भी प्यार करता है जब आपको दूसरे लोग भी ठुकरा रहे होते हैं। आप अपने उस प्रेमी परमेश्वर् पर भरोसा रख सकते हो, जो सच में भरोसेमंद है, जो आपसे बिना किसी स्वार्थ के सच्चा प्यार करता है।
प्रभु आपको आशीष दें। (आमीन!)
मसीह मे आपका भाई
प्रेरित अशोक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button