समझ से परे प्रेम!

मेरी दृष्टि में तू अनमोल और प्रतिष्ठित ठहरा है और मैं तुझ से प्रेम रखता हूं, इस कारण मैं तेरी सन्ती मनुष्यों को और तेरे प्राण के बदले में राज्य राज्य के लोगों को दे दूंगा। यशायाह 43:4
मनुष्यों होने के कारण हमारे बारे में दो सत्य हैं जो बहुत मायने रखते हैं। पहला यह कि हम सभी घायल कठपुतलियों के समान थे। दोष से भरे और घायल, टूटे और झुके हुए। पाप के बाद से, मानव जाति का हर सदस्य मौत की कगार पर जी रहा है। हमारी एसी हालत का कुछ कारण हमारे साथ घटित होने वाली बातें होती है। लेकिन हम खुद भी अपनी इस हालत के जिम्मेदार होते हैं। जब सच्चाई हमारी आँखों के सामने होती है तो भी हम धोखा खाने का चुनाव करते हैं। हम बड़बड़ाना चुनते हैं जबकि थोड़ी सी विनम्रता हमारे दिलों को ठीक कर सकती है। हम जानबूझकर विश्वासघात करते हैं जब हम वफ़ादारी की शपथ से बंधे होते हैं। एक गिलास पानी में स्याही के छींटे की तरह, यह चीथड़ापन हमारे पूरे अस्तित्व में व्याप्त होने लगता है। और हमारे शब्द और विचार कभी भी पूरी तरह से कड़वाहट से मुक्त नहीं होते हैं।
लेकिन दूसरा सत्य यह है कि हम भले ही घायल कठपुतलियों के समान है लेकिन हम परमेश्वर के हैं। वह हमारी चिथड़ेपन के बारे में सब कुछ जानता है, और वह हमें बिना शर्त के प्यार करता है। हमारी टूटी हुई हालत अब हमारे बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात नहीं है। हमें एसे जर्जर नहीं बनाए गए थे। शुरू से ही हमारे बारे में एक खास बात थी जिसके कारण परमेश्वर ने खुद आदम को देखते हुए “बहुत अच्छा” कहा था।हमारे बारे में एक आश्चर्य था जिसके कारण भजनकार ने कहा कि हम महिमा और सम्मान में ‘स्वर्गदूत’ कहे जाने वाले दिव्य प्राणियों से प्रतिस्पर्धा करते हैं। हमारे बारे में अभी भी एक आश्चर्य है जिसे हमारी सारी पतनशीलता भी पूरी तरह से मिटा नहीं सकती।
आपके बारे में एक आश्चर्य है। ये टूटी हुई हालत आपकी पहचान नहीं है। आप एसे नहीं है। हम अप्रिय हो सकते हैं, फिर भी हमको प्रेम किया गया हैं। और प्यार हमें बदले बिना नहीं किया जा सकता। जब लोग प्यार का अनुभव करते हैं, तो वे प्यारे होने लगते हैं, और बदलने लगते हैं। यह शारीरिक स्तर पर भी सच है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि प्यार में होने का उत्साह आपकी हृदय गति को बढ़ाता है: चेहरा चमकता है, होंठ अधिक लाल दिखते हैं, और आंखों के नीचे के घेरे वास्तव में कम ध्यान देने योग्य हो जाते हैं! भावनाओं के बढ़ने से पुतलियाँ फैल जाती हैं, जिससे आँखें अधिक चमकदार और स्पष्ट दिखाई देती हैं। प्रियों, आप हमेशा परमेश्वर द्वारा प्यार किए गए हो, क्योंकि आपको बनाने वाला प्रभु परमेश्वर कहता है, “चूँकि तू मेरी निगाह में बेशक क़ीमत और मुकर्रम ठहरा और मैंने तुझ से मुहब्बत रख्खी, इसलिए मैं तेरे बदले लोग और तेरी जान के बदले में उम्मतें दे दूँगा।” यशायाह 43:4
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन
I am so blessed 🙌 with this massage thank you Jesus filling me with your love you will never leave us never forsake us.
Pastor ji plz pray for me i am do with you prayer meeting ap Mera name bolke pray Kiya supper blessed 🙌
Please pray for family salvation
Please I may complete Jesus given assignment calling.
Please pray for my marriage ministry mein believer se shadi krne ko Maan nai rhe
Parents ko man jaye Please pray kre mujhe Jesus mission ke liye niklne dein