ASHOK MARTIN MINISTRIES

चुप चाप अपना काम करना सीखें!

*चुप चाप अपना काम करना सीखें!*

*जैसी हम ने तुम्हें आज्ञा दी, वैसे ही चुपचाप रहने और अपना अपना काम काज करने, और अपने अपने हाथों से कमाने का प्रयत्न करो।!*

 

*1 थिस्सलुनीकियों 4:11*

 

यीशु ने एक बार पतरस की मृत्यु के बारे में एक बात बताई। तब पतरस ने तुरंत यीशु से पूछा कि योहन की मृत्यु कैसे होगी। तब प्रभु ने एक सरल लेकिन सीधा उत्तर दिया: _”यीशु ने उस से कहा, यदि मैं चाहूं कि वह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे क्या? तू मेरे पीछे हो ले।”_ (यूहन्ना 21:22)।

 

यीशु सीधे-सादे शब्द में सूचित करते हैं कि दूसरों के जीवन में परमेश्वर के व्यवहार के बारे में कभी भी चिंता न करें। हमें स्वयं प्रभु का अनुसरण करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अक्सर, हम इस बात की चिंता करते हैं कि दूसरे लोग परमेश्वर के साथ अपने रिश्ते में क्या कर रहे हैं या क्या नहीं कर रहे हैं। या हम इस बात की चिंता करते हैं कि परमेश्वर उनके साथ कैसा व्यवहार कर रहा होगा।  लेकिन यीशु ने पतरस को ऐसी चिंताओं के लिए एक गंभीर जवाब दिया: “मैं उस व्यक्ति के साथ कैसे व्यवहार करता हूँ, यह मेरा काम है, तुम्हारा नहीं। तुम मेरा अनुसरण करने पर ध्यान दो!”

 

दूसरों की ज़िम्मेदारियों के बारे में चिंता मत करो। सिर्फ़ अपनी ज़िम्मेदारी के बारे में सोचो। हमारा परमेश्वर निश्चित रूप से बाजी पलट देने वाला परमेश्वर है। आम तौर पर, लोग अपने किए के लिए माफ़ी जरूर मांगते हैं लेकिन साथ ही दूसरों पर दोष भी मढ़ते हैं। उदाहरण के लिए: _में माफ़ी चाहता हूँ 🙏 कि मैंने तुम्हारे चेहरे पर थूका, लेकिन तुम मुझ पर पहले हंसे, और मुझे ऐसा करने के लिए उकसाया_।’ क्या आप जानते हैं कि यीशु मसीह इस बारे में क्या कहते हैं? वे यही कहते हैं कि “तुम अपने हिस्से की ग़लती की ज़िम्मेदारी लो और दूसरे व्यक्ति की ग़लती की चिंता मत करो। वो काम मेरे ऊपर छोड़ दो।”

 

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

1 thought on “चुप चाप अपना काम करना सीखें!”

  1. अति सुंदर लिखा गया है। अर्थपूर्ण और संक्षिप्त ,शैतान के कामों पर धारदार कटाक्ष है। हल्लेलुइयाह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button