सोमवार // 28 अक्टूबर 2024

*दर्शन पाए हुए लोग* !
*जहां दर्शन की बात नहीं होती, वहां लोग निरंकुश हो जाते हैं, और जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।*
*नीतिवचन 29:18*
प्रभावी होने के लिए एक महत्वपूर्ण रहस्य है, जो व्यक्ति को निरंतर प्रभाव के जीवन के लिए तैयार कर देगा। वह महत्वपूर्ण रहस्य है दर्शन! दर्शन का प्रभावी जीवन में उतना ही महत्व है मनुष्य के लिए साँस का है। इसके बिना मनुष्य नष्ट हो जाएगा।
यहाँ “निरंकुश” शब्द का असली अर्थ मरना या समाप्त होना नहीं है। इसका अर्थ है सम्मान और गरिमा से वंचित होना; इसका अर्थ है मूल्य या महत्व खोना। दर्शन के बिना जीना मतलब निराशा में मरना है। इसलिए कोई भी व्यक्ति चाहे कैसा भी क्यों न हो, उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि या शैक्षणिक योग्यता कैसी भी क्यों न हो, यदि वह अपने जीवन का उद्देश्य नहीं जानता, तो इस धरती पर उसके लिए कोई स्थान नहीं है।
मार्टिन लूथर किंग ने एक बार कहा था, “यदि किसी व्यक्ति के पास जीने का कोई उद्देश्य नहीं है, तो वह जीने के योग्य नहीं है”। प्रभावशाली जीवन उद्देशय की ओर दौड़ने की भावना से शुरू होता है; यह आपके उद्देश्य की खोज में शुरू होता है। दुर्भाग्य से मसीह की देह में बहुत से एसे लोग हैं, जो खाते-पीते हैं, फिर भी कहीं नहीं पहुंचते! लेकिन अंत समय की यह कलीसिया जिससे हम संबंधित हैं, दर्शन पाए हुए लोगों से बना है।
लेकिन सामर्थ्यवान वे हैं जिनके पास दर्शन हैं। वे ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने जीवन का मार्ग खोज लिया है और अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। हर कोई जानता है कि उसे कहाँ जाना है और वह वहाँ प्रभावशाली है। इसलिए आश्चर्य नहीं होता कि वे शक्तिशाली पुरुषों की तरह आगे बढ़ते हैं। हलेलुयाह 🙌🏻
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन