ASHOK MARTIN MINISTRIES

क्या आप सही जगह निवेश(इन्वेस्ट) कर रहे हैं?

मंगलवार // 23 अप्रैल 2024 क्या आप सही जगह निवेश(इन्वेस्ट) कर रहे हैं? तो तुझे चाहिए था, कि मेरा रुपया सर्राफों को दे देता, तब मैं आकर अपना धन ब्याज समेत ले लेता। मति 25:27 आपके पास जो कुछ भी है , वह किसी न किसी चीज़ में निवेशित (इन्वेस्ट) है। आपका जीवन, आपका दिमाग, आपका समय, आपकी योग्यता, आपका पैसा – आपके पास जो भी है, वह किसी न किसी तरह से किसी चीज़ या किसी व्यक्ति में निवेशित है। सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण निवेश(इन्वेस्टमेंट) जो आप कभी कर सकते हैं, वह आपके सबकुछ का पूरा निवेश(इन्वेस्टमेंट) परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह में करना है! यदि आप अपना पैसा शेयर बाज़ार में निवेश (इन्वेस्ट) करना चाहते हैं, लेकिन शेयर बाज़ार के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं – तो आप स्टॉकब्रोकर के पास जाते हैं क्योंकि वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अपना जीवन शेयर बाज़ार का अध्ययन करने और सीखने के लिए समर्पित कर दिया है। यदि आप ज़मीन या संभवतः घर में निवेश (इन्वेस्ट) करते हैं, तो आपकी स्थिति भी ऐसी ही होगी। परमेश्वर के साथ हमारे रिश्ते में भी ऐसी समानता मौजूद है। जब हम अपना जीवन परमेश्वर में निवेश करते हैं, तो यह पक्का, पूर्णकालिक, 100% आधार पर होना चाहिए। यह कभी मत कहना, “परमेश्वर, मैं अपना 50% आप को देने जा रहा हूँ। इससे ज्यादा नहीं।” याद रखें, जो आप परमेश्वर के लिए में निवेश (इन्वेस्ट) नहीं करते, वह शैतान में निवेश (इन्वेस्ट) करते हैं! आप यह कहने की जरूरत नहीं, “परमेश्वर, मैं आपको 50% देने जा रहा हूँ और शैतान, मैं तुझे 50% देने जा रहा हूँ।” परमेश्वर के लिए या तो अपना सब कुछ या फिर कुछ भी मत दो। परमेश्वर एक long term investment है। शेयर बाजार में आप कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जो कम समय में बहुत फायदेमंद साबित होंगी। लेकिन जब आप परमेश्वर में इन्वेस्ट करते हैं, तो यह कभी भी थोड़े दिन का, या फिर थोड़ी चीज़ों के आधार पर नहीं होना चाहिए। मसीह में आपका भाई, प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button