ASHOK MARTIN MINISTRIES

जानकारी से नवीनिकरण नहीं होता, परंतु बदलाव से होता है।

सोमवार // 15 अप्रैल 2024

जानकारी से नवीनिकरण नहीं होता, परंतु बदलाव से होता है।

मन फिराओ और लौट आओ(बदल जाओ) कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिस से प्रभु के सम्मुख से विश्रान्ति के दिन आएं।
प्रेरितों के काम 3:19

इस्राएल के उद्धारकर्ता के रूप में अपनी बुलाहट को स्वीकार करने की तैयारी के लिए परमेश्वर को मूसा को फिर से शिक्षित करना पड़ा। इस काम में मूसा को मिद्यान के खेतों में चालीस साल लग गए। मूसा कठिन तरीके से जरुर लेकिन जल्द ही सीख गया कि दुनिया में सबसे कठिन काम इस प्रकार के उद्धारकर्ताओं को पुनर्निर्माण करना है।

इस्राइलियों ये सोचते थे कि वे गुलाम हैं। उन्होंने देखा और अनुभव भी किया कि किस प्रकार परमेश्वर के अलौकिक तरीकों ने मिस्रियों को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। फिर भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वे खुद की नज़र में अब भी नासमझ गुलाम थे। वे अपनी सोच में इतने उत्पीड़ित थे कि वे परमेश्वर के वचन पर विश्वास नहीं कर सकते थे – तब भी जब उन्होंने वचन को प्रकट होते देखा था। यही बात बहुत से संघर्ष करने वाले उन व्यक्तियों के लिए भी सच कम उपलब्धियों की मरुभूमि में भटक रहे है।

जानकारी से नवीनिकरण नहीं होता, परंतु बदलाव से होता है। ‘जो आप हो’ उसके कारण आप असफल नहीं हो लेकिन ‘जो आपको लगता है कि आप नहीं हो’ उसके कारण आप असफल हो। इसलिए यदि आपको लगता है कि बहुत सारा ज्ञान प्राप्त करने के बाद भी नए नहीं बन पा रहे हैं, तो अपनी सोच को बदलो और दिमाग को अनुशासित करो। जहाँ बदलाव की आवश्यकता है, वहाँ बदलाव करें।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button