ASHOK MARTIN MINISTRIES

परमेश्वर से प्रेम, उसके रहस्यों को जानने की कुंजी है!

सोमवार // 8 अप्रैल 2024

परमेश्वर से प्रेम, उसके रहस्यों को जानने की कुंजी है!

हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है: और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है; और परमेश्वर को जानता है। जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।
1 यूहन्ना 4:7-8

जब आप परमेश्वर से प्रेम करते हैं, तो आपको उसके रहस्यों तक पहुँच मिलती है। प्रेम परमेश्वर के हृदय तक एक असामान्य पहुँच प्रदान करता है। ठीक वैसे ही, जैसे आपका पड़ोसी नहीं जानता कि आप यात्रा कर रहे हैं, लेकिन आपका मित्र जो दूसरे शहर में रहता है, उसे पता होगा, सिर्फ़ इसलिए क्योंकी आप उस व्यक्ति से प्रेम करते हैं। किसी व्यक्ति के साथ आपका रिश्ता इस बात से निर्धारित होता है कि आप उस व्यक्ति के साथ कितनी गहराई से बातें साझा करते हैं।

दाऊद, परमेश्वर के हृदय के अनुसार एक व्यक्ति था। वह एक राजा था, न कि एक भविष्यवक्ता; फिर भी उसके पास परमेश्वर की गहरी बातें प्रकट हुई। परमेश्वर ने उसे अपने रहस्य बताएं, क्योंकि वह परमेश्वर से अपने पूरे हृदय से प्रेम करता था। परमेश्वर के लिए आपका हृदय जितना बड़ा होगा, उसके रहस्यों में आपकी पहुँच उतनी ही अधिक होगी। जब आप प्रेम में चलना बंद कर देते हैं, तो आप गहराई से बाहर निकलने लगते हैं। जितना कम आप प्यार करते हैं, उतना ही आप उथले होते जाते हैं। जितना ज़्यादा आप प्यार करते हैं, आपकी अंतर्दृष्टि उतनी ही गहरी होती जाती है (यूहन्ना 15:9-15)।

चाहे आप कितना भी पढ़ें या सुनें, अगर आप परमेश्वर से प्यार नहीं करते, तो आप उनके रहस्यों तक नहीं पहुँच सकते। अगर आप प्रेम में नहीं हैं, तो आप परमेश्वर को जानने के योग्य नहीं हैं। इसलिए उस कड़वाहट और नफरत से छुटकारा पाएँ, वे परमेश्वर के प्रकाशनों को आप तक पहुंचने से रोकते हैं। जो प्रेम नहीं करता, वह परमेश्वर को नहीं जानता; क्योंकि परमेश्वर प्रेम है (1 यूहन्ना 4:7-8)। वे प्रकाशन जो आपको सफल बनाएंगे, वे प्रेम के टिकट पर आपको दिए जाएँगे।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button