शुक्रवार // 15 मार्च 2024
हमारे आंतरिक जीवन का विकास
“इस कारण अपनी अपनी बुद्धि की कमर बान्धकर, और सचेत रहकर उस अनुग्रह की पूरी आशा रखो, जो यीशु मसीह के प्रगट होने के समय तुम्हें मिलने वाला है।”
1 पतरस 1:13
आज का वचन कहता है कि हमारी सोच हमारी जिम्मेदारी हैं। हमें अपने मन पर नियंत्रण रखकर, गलत बातों के बजाय जो सही है उस पर ध्यान देना चाहिए। रोमियों 12:2 कहता है, “संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए।”
हम अपने मन को कैसे नया बनाए ? मन को ऐसी बातों से भरें जो बातें सही और सच्ची है , विशेषकर परमेश्वर के वचन से। भजन 119:11 कहता है, ” मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं।” ध्यान दें यह वचन कहता है कि पाप करना केवल शरीर को नियंत्रित कर लेने से नहीं रुकता, बल्कि हृदय को पुनः प्रशिक्षित करने से रुकता है, जिससे हमारे कार्य प्रवाहित होते हैं। हमारे मन में हर दिन होने वाली लड़ाइयाँ, हमारी मन की स्क्रीन पर अपना आत्मिक रूप ले लेती हैं। अपने आंतरिक जीवन को विकसित करने से, हमें दैनिक जीवन परमेश्वर कि जीत का अनुभव होगा।
जैसे-जैसे हम रद्दी बातों को हटाते हैं, और उसके स्थान पर परमेश्वर का आदर करते हैं, हमें फिलिप्पियों 4:8 का पालन करने मे आसानी होने लगती है : “अंत में, भाइयों, जो कुछ सत्य है, जो कुछ आदरणीय है, जो बातें उचित है, जो बातें पवित्र हैं, जो बातें सुहावनी है , जो बातें मनभावनी है—यदि कोई सदगुण और प्रशंसा की बातें हैं—उन्हीं पर ध्यान लगाया करो।”
आइए हम अपनी धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने और अपने अधर्मी इच्छाओं को भूखा मारने का चुनाव करें, परमेश्वर के अनुग्रह से हम अपने जीवन को धार्मिकता के लिए नियोजित करें। और उन नए सृष्टि की तरह सोचना और जीना शुरू करें जिन्हें परमेश्वर ने मसीह में बनाया है।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन