मंगलवार // 20 फरवरी 2024

अपने आप को अलग करें!
इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा।”
2 कुरिन्थियों 6:17
हम अपने सामान्य वातावरण, अपनी सामान्य दिनचर्या से खुद को अलग करके प्रार्थना की तैयारी करते हैं। जब आप परमेश्वर की तलाश कर रहे हों, तो आप अपना फोन या टेलीविजन नहीं देख सकते। आप अन्य लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दे सकते। आप ध्यान भटकाने वाली बातों के आसपास नहीं रह सकते। यदि आप परमेश्वर की खोज में हैं तो आपको इसके प्रति गंभीर होना होगा। परमेश्वर कहते हैं, “तुम मुझे ढूंढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे।” यिर्मयाह 29: 13
परमेश्वर हारून से ऐसे ही हर जगह नहीं मिलते थे, इसके लिए हारून को मिलापवाले तम्बू में जाना होता था। परमेश्वर ने कहा, “यही तम्बू वह जगह है जहाँ मैं मिलता हूँ” तम्बू में प्रवेश करने के लिए, हारून को कुछ चीजें सही रखनी होती थीं। हारून के दोनों बेटों ने चीजों को अपने तरीके से करने की कोशिश की। परमेश्वर ने कहा, “नहीं, उन्होंने मुझसे यहां मिलने की सभी आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया।” (लैव्यव्यवस्था 9:23-24; 10:1-2)। हारून की तरह, परमेश्वर आपसे ऐसे ही और किसी भी जगह नहीं मिलते हैं। खुद परमेश्वर में वह स्थान है जहां वह आपसे मिलता है, यह कोई इमारत नहीं है, यह आपका शरीर भी नहीं है, यह तो परमेश्वर का स्थान है, बल्कि परमेश्वर ने केवल आपके लिए स्वयं के अंदर वह स्थान तैयार किया है और आपको उस स्थान में प्रवेश करने की आवश्यकता है। यदि आपका हृदय, आपका नज़रिया, या आपके इरादे सही नहीं हैं और यदि आपके जीवन में ऐसी चीजें हैं जो सही नहीं हैं – तो परमेश्वर कहते हैं, “आप अभी तक उस स्थान पर नहीं हैं जहाँ मैं आपको देखना चाहता हूँ।”
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन