ASHOK MARTIN MINISTRIES

यीशु ने मनुष्यों के सांसारिक अधिकारों को पुनः प्राप्त किया!

बुधवार // 14 फरवरी 2024

यीशु ने मनुष्यों के सांसारिक अधिकारों को पुनः प्राप्त किया!

तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।
1 कुरिन्थियों 6:11

यीशु द्वारा जीता गया पद और अधिकार मसीह में आत्मिक पुनर्जन्म के माध्यम से मानव जाति को वापस लौटा दिया गया है (यूहन्ना 3:5)। जो लोग मसीह पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना प्रभु और मुक्तिदाता स्वीकार करते हैं, उनका परमेश्वर के साथ संबंध और पृथ्वी पर उनका अधिकार बहाल हो जाता है। मसीह के कारण, हम सभी अधिकारों और विशेषाधिकारों सहित, फिर से परमेश्वर के सच्चे बेटे और बेटियों के रूप में जी सकते हैं।

येशु मसीह ने हमारी मुक्ति को स्थापित किया है और दूसरे आदम होने के परिणामस्वरूप हमारे सांसारिक अधिकारों को पुनः प्राप्त किया है। हमारे लिए यह याद रखना अति महत्वपूर्ण है कि यीशु एक मनुष्य के रूप में आये, इस प्रकार, वह एक महाराजा के रूप में अपनी सत्ता एवं राज्य स्थापित करने के पूर्ण योग्य थे। यीशु पूर्णतः आज्ञाकारी और पापरहित थे। इस प्रकार, वह परमेश्वर का पुत्र होने और क्रूस पर अपने बलिदान किए जाने के द्वारा, पाप और मृत्यु पर विजय प्राप्त करके, पिता के साथ मनुष्य के रिश्ते को बहाल करने के योग्य सिद्ध हुए। यीशु विजयी होकर उठे। इस प्रकार, येशु पाप और शैतान को हराने, पृथ्वी पर मनुष्यों का अधिकार पुनः प्राप्त करने और पृथ्वी का असली राजा बनने के पूर्ण योग्य थे।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button