ASHOK MARTIN MINISTRIES

जवान लोग एक योद्धा के तरकस में तीर के समान है!

सोमवार // 5 फरवरी 2024

जवान लोग एक योद्धा के तरकस में तीर के समान है!

जैसे वीर के हाथ में तीर, वैसे ही जवानी के लड़के होते हैं। क्या ही धन्य है वह पुरूष जिस ने अपने तर्कश को उन से भर लिया हो! वह फाटक के पास शत्रुओं से बातें करते संकोच न करेगा।।
भजन संहिता 127:4-5

यदि आप कभी स्वर्ग तक पहुंचें और परमेश्वर के हृदय में झांकें, तो आप यह जान कर आश्चर्यचकित होंगे कि परमेश्वर युवा लोगों की बाट जोहता है। आज का वचन तो यहाँ तक कहता है कि “क्या ही धन्य है वह मनुष्य” जिसके पास ऐसे यूवक हैं।

परमेश्वर और शैतान के बीच युद्ध जारी है और यह विशेष रूप से युवाओं के लिए है! इसलिए शैतान भी अपना तरकश जवान लोगों से भरना चाहता है। इसीलिए तो वह मनोरंजन और सांसारिक सौंदर्य के माध्यम से सबसे बड़ा प्रहार एक यूवक को अपना बनाने के लिए कर रहा है।

इस दुनिया में असली लड़ाई तो युवाओं को पकड़ने के लिए है। जब आप इस लड़ाई को समझ जायेंगे, तब आपको समझ आ जायेगा कि शुद्धता और पवित्रता के मार्ग पर आपको इतने संघर्षों का सामना क्यों करना पड़ रहा है। आप समझ जायेंगे कि आपको इतने सारे प्रलोभनों और अकेलेपन का सामना क्यों करना पड़ता है।

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button