ASHOK MARTIN MINISTRIES

आप मरोगे नहीं, बल्कि जीवित रहोगे!

सोमवार // 22 जनवरी 2024 आप मरोगे नहीं, बल्कि जीवित रहोगे! यहोवा का दाहिना हाथ महान हुआ है, यहोवा के दाहिने हाथ से पराक्रम का काम होता है! मैं न मरूँगा वरन् जीवित रहूँगा, और परमेश्वर के कामों का वर्णन करता रहूँगा। भजन 118:16-17 इस संसार के शक्तिशाली, धनी, प्रसिद्ध लोग कभी भी परमेश्वर के लोगों के बारे में अच्छा नहीं सोच सकते। उनके पास परमेश्वर के लोगों का शोषण और उन पर अत्याचार करने के अलावा ओर कोई उद्देश्य हो ही नहीं सकता। लेकिन सर्वशक्तिमान परमेश्वर लगातार हमारे बारे में सोचता है, और जो लोग उस पर विश्वास करते हैं उनके लिए उसके पास बहुत ऊंचे और अद्भुत उद्देश्य और योजनाएं हैं। मनुष्य की सर्वोच्च भलाई इसी बात में है – कि वह परमेश्वर को जानना और उसकी उपस्थिति में सदैव आनंदपूर्वक जीवित रहे। परमेश्वर को अपना आश्रय बनाना ही इस भलाई को प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है। जब एसा होगा तब आप दूसरों को उसकी अच्छाई घोषित करने से रुक नहीं पाएंगे। यहोवा का दाहिना हाथ कौशल और शक्ति का हाथ है। परमेश्वर अपने लोगों को बचाने के लिए छोटे मोटे उपाय का प्रयोग नहीं करेगा – बल्कि उसका अपना दाहिना हाथ इस काम को करेगा ! आप मरोगे नहीं, बल्कि जीवित रहोगे। आश्वस्त रहें कि परमेश्वर आपको वर्तमान संकट में मृत्यु से बचाएगा। इस बात की विश्वासपूर्वक घोषणा करें – कि मृत्यु, बीमारी या कमी- कभी भी आप पर कोई पकड़ नहीं बना सकती, लेकिन आप हमेशा जीवित रहोगे, और परमेश्वर के महान कार्यों की घोषणा करते रहेंगे। मसीह में आपका भाई, प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button