ASHOK MARTIN MINISTRIES

प्रेम की बातें!

दैनिक रोटी // शुक्रवार // 19 जनवरी 2024 प्रेम की बातें! “मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूं, कि एक दूसरे से प्रेम रखो: जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा है, वैसा ही तुम भी एक दुसरे से प्रेम रखो।” यूहन्ना 13:34 जब हम यह दावा करते है कि ‘हम किसी से प्यार करते हैं,’ तो हम वास्तव में यह कह रहे होते हैं कि, ‘हम उनके प्रति दयालु होंगे; ‘हम उनके साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे, और हम अपना स्वार्थ नहीं खोजेंगे। हम उनके साथ कष्ट भी सहना पड़े तो सहते रहेंगे और धैर्य रखेंगे।’ हम उनके प्रति अहंकारी नहीं होंगे और उसी प्रेम और स्नेह से व्यवहार करेंगे जो यीशु हमें देते हैं। यही असली मतलब है एक दूसरों से प्यार करने का।” हम प्रार्थना करें कि हम अपने मुंह से कोई भ्रष्ट शब्द न निकाले, बल्कि केवल वही शब्द बोलें जो उन्नति के लिए अच्छा हो, ताकि वह सुनने वालों पर अनुग्रह कर सके। (इफिसियों 4:29), हम प्रार्थना करें कि हम किसी मनुष्य की बुराई न करें (तीतुस 3:2), और हम अपने होठों पर संयम रखें (नीतिवचन 10:19)। हम प्रार्थना करें कि हम लगातार आत्मा से भरे रहें, एक दूसरों से स्तोत्र और स्तुतिगान और आध्यात्मिक गीतों में बात करते रहें, गाते रहें और दिल में राग अलापते रहें। मैं आपको गलातियों 5 को बार-बार पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। यह आपको यह पहचानने में मदद करेगा कि आत्मा में कैसे चलना है ताकि आप अपने शरीर की अभिलाषाओं (भावनाओं) को पूरा न करें। निःसंदेह, यदि आप प्रेम में चलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आपको 1 कुरिन्थियों 13 – “प्रेम का अध्याय” – प्रतिदिन पढ़ना चाहिए। प्रेम में जीने का अभ्यास करने से हमें यह जानने में मदद मिलेगी कि विपरीत परिस्थितियों में कैसे स्थिर बने रहना है। इन वचनों को याद करें, और इसे अपनी घोषणा बनाएं। सबसे बढ़कर, हम में एक दूसरे के प्रति जो प्रेम है, उसी से तो ये दुनिया जानेगी कि हम येशु मसीह के शिष्य हैं (यूहन्ना 13:35)। मसीह में आपका भाई, प्रेरित अशोक मार्टिन  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button