सोमवार // 15 जनवरी 2024
अपनी नकारात्मक प्रार्थनाओं को रद्द करें!
चाहे दुर्भाग्य हो तौभी तू कहेगा कि सुभाग्य होगा, क्योंकि वह नम्र मनुष्य को बचाता है।
अय्यूब 22:29
यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी उन प्रार्थनाओं को रद्द और अस्वीकार करें जो शक और मृत्यु के शब्दों से भरी होती थीं। ऐसी कोई भी बात न बोलें जो आपकी परिस्थितियों के विषय में परमेश्वर के वचनों से मेल नहीं खाती है। वास्तव में आपके शरीर में बीमारी के लक्षण दिखते होंगे, लेकिन यह सत्य नहीं है! वास्तविकता बदल जाती है जब उसे परमेश्वर के वचनों के सत्य की अधीनता में लाया जाता है !
अपने शरीर को आज्ञा दें:
मेरे शरीर में दिखने वाले सभी झूठे लक्षण, मैं तुम्हें शांत हो जाने की आज्ञा देता हूँ! शरीर, तुम धोखा नहीं खाओगे! तुम शत्रु की झूठी बातें न तो सुनेंगे और न ही मानेंगे! शरीर, तुम अधिकार नहीं करोगे ! मेरा आत्मा अधिकार करेगा। तुम्हें एकमात्र सत्य का पालन करना है, जो कि परमेश्वर का वचन है। मैं दैविक स्वास्थ्य और चंगाई को बुलाता हूँ। शरीर, मैं तुम्हें आदेश देता हूं कि आप परमेश्वर के वचन की सहमति में रहो, उसका वचन घोषित करता है कि यीशु के मार खाने से, मैं चंगा हो गया हूँ। इसलिए, मैं भला चंगा हूँ! और चूँकि मैं चंगा हो गया हूँ, मैं बिल्कुल भी बीमार नहीं रह सकता हूँ, यीशु के नाम पर, मैं अपने द्वारा बोले गए हर नकारात्मक शब्द, मेरे द्वारा सोची गई हर नकारात्मक बात – जो कुछ भी परमेश्वर के वचन की सच्चाई के विपरीत है, को बेअसर कर देता हूँ।
हम परमेश्वर की धार्मिकता है, नई रचना है, परमेश्वर के वारिस और यीशु के संगी वारिस हैं। हमें अंधकार की शक्ति से आजाद कर दिया गया है और परमेश्वर के प्रिय पुत्र के राज्य में लाया गया है। हमें मेमने के लहू से छुटकारा मिल गया है – व्यवस्था के अभिशाप से छुटकारा मिल गया है, बीमारी और रोग, गरीबी और मृत्यु से मुक्त कर दिया गया।
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन