शनिवार // 6 जनवरी 2024

*भावनाओं को सही ढंग से चलाएं !*
बुद्धिमान सुनेगा और सीखेगा, और समझदार मनुष्य निपुणता प्राप्त करेगा और अच्छी सलाह प्राप्त करेगा [ताकि वह अपनी राह ठीक से चला सके] –
नीतिवचन 1:5 AMP
एक भावुक व्यक्ति वह होता है जो अपनी भावनाओं से आसानी से प्रभावित या उत्तेजित हो जाता है। स्वयं को और अपने व्यक्तित्व को जांचे । कुछ लोग दूसरों की तुलना में अधिक मात्रा में भावना से प्रेरित होते हैं, और यह जानने से जीवन में बहुत मात्रा में हृदय की चोटें और दर्द से बचा जा सकता है।
भले ही हम एक “भावनात्मक” व्यक्ति की श्रेणी में नहीं आते हैं, फिर भी हममें से प्रत्येक के पास भावनाएं हैं और उनके द्वारा चलाए जाने का खतरा है। यदि हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति देते हैं, तो भावनाएं समस्याएं पैदा करेंगी । तब हम परमेश्वर की इच्छा से भटक कर – शैतान की इच्छा में जीने लगेंगे।
सावधान रहें और अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से नियंत्रित करें !
मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन