ASHOK MARTIN MINISTRIES

पुराने संकेत दोबारा दिखने पर क्या करें!

बुधवार // 10 जनवरी 2024 पुराने संकेत दोबारा दिखने पर क्या करें! तुम यहोवा के विरुद्ध क्या कल्पना कर रहे हो? वह तुम्हारा अन्त कर देगा; विपत्ति दूसरी बार पड़ने न पाएगी। नहूम 1:9 आप किसी और व्यक्ति के विश्वास के परिणाम स्वरूप, या पवित्र आत्मा के वरदानों के संचालन से चंगाई प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, अपनी चंगाई को बनाए रखने के लिए, आपको चंगाई से संबंधित परमेश्वर के वचनों पर अपना विश्वास बढ़ाना होगा। नहीं तो, जब पुराने लक्षण लौटेंगे – निश्चय ही वे आएंगे – तब आप उनका विरोध नहीं कर पाएंगे। शत्रु निस्संदेह आपके दृढ़ संकल्प को परखने की कोशिश करेगा यह देखने के लिए कि आप प्रतिज्ञा से पाए अपने अधिकारों को कितना जानते हैं। जब शैतान पुराने संकेतों के साथ लौटता है, तो आप अक्सर पाएंगे कि वे उन लक्षणों से भी बदतर होंगे जिन्हें आपने प्रार्थना से पहले अनुभव किये ! आप यह कहने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं, “मुझे लगता है कि मैं वास्तव में ठीक नहीं हुआ,” या “मुझे पता था ये काम नहीं करेगा !” इस तरह की बातें कहकर, आप बीमारियों को आपके पास लौट आने के लिए दरवाजा खोल देते हैं। लेकिन यदि आपका विश्वास चंगाई से संबंधित परमेश्वर के वचनों पर आधारित है, तो आप दृढ़ता से खड़े होकर बोल सकते हैं और अपनी जीत की घोषणा कर सकते हैं। मसीह में आपका भाई, प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button