ASHOK MARTIN MINISTRIES

आपके जीवन में ‘अक्षमा’ – शैतान को जिताती है।

शुक्रवार // 5 जनवरी 2024

आपके जीवन में ‘अक्षमा’ – शैतान को जिताती है।

जिसको तुम कुछ क्षमा करते हो उस मैं भी क्षमा करता हूं, क्योंकि मैं ने भी जो कुछ क्षमा किया है, यदि किया हो, तो तुम्हारे कारण मसीह की जगह में होकर क्षमा किया है। जिससे कि शैतान का हम पर दांव न चले, क्योंकि हम उस की युक्तियों से अनजान नहीं।
(2 कुरिन्थियों 2:10-11)

ध्यान दें कि पौलुस की इन बातों में क्षमा वास्तव में मुद्दा है। क्या शैतान ने आपका फायदा उठाया है? आपको फटका है? आपको मार कूट के रखा है? क्या आपको लगता है कि उसने आप पर विजय प्राप्त कर ली है? यदि आपके जीवन में और अधिक परेशानी लाने का खुला दरवाजा मिल गया है, तो ऐसा इसलिए है – क्योंकी आपके जीवन में कोई तो ऐसा है जिसे आप माफ करने को तैयार नहीं हैं। इसी कारण शैतान ने आपके साथ ये सब किया है!

इब्रानियों 12:15 कहता है, “ध्यान रखो कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से चूक न जाए, और कोई कड़वी जड़ बढ़कर उपद्रव और बहुतों को अशुद्ध न कर दे।”

आइए हम क्षमा करना चुनें! येशु मसीह में परमेश्वर की कृपा हमें प्रेम में चलाने में सक्षम है और पर्याप्त है!

मसीह में आपका भाई,
प्रेरित अशोक मार्टिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Call Now Button