
बुधवार // 20 दिसंबर 2023
मेहनती बने !
इस कारण हे भाइयों, अपने बुलाए जाने, और चुन लिये जाने को सिद्ध करने का भली भांति यत्न करते जाओ, क्योंकि यदि ऐसा करोगे, तो कभी भी ठोकर न खाओगे। (2 पतरस 1:10)
आप “पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज” करने में मेहनती हो और आपके पास हमेशा प्रचुर मात्रा में साधन हो। आप हमेशा उदारतापूर्वक दान करें और प्रचुर मात्रा में लाभ प्राप्त करें। (लूका 6:38)
आपको अत्यधिक नहीं सोना चाहिए, उससे गरीबी का द्वार खुलता है , ना ही काम न करने का बहाना बनाएं। (नीतिवचन 19:15) आपको परिश्रमी होना चाहिए, और इस प्रकार आप अपने परिश्रम का फल निश्चय खाने पाएंगे ; आप धन्य होंगे और आपका भला ही होगा। (भजन 128:2)
कार्य की अधिकता के कारण स्वप्न देखें जातें है, अपने सभी कार्यो की स्थिति से परिचित रहें और उनमे जुटे रहें। काम में आलस्य न करें , परन्तु आत्मा में उत्साही होकर प्रभु की सेवा करें। हम समय बर्बाद न करने के प्रति सचेत रहें। (सभोपदेशक 5:3)
मसीह में आपका भाई,
अशोक मार्टिन